36वें राष्ट्रीय खेल में 36 राज्यों के बीच 36 खेलों का आयोजन -

36वें राष्ट्रीय खेल में 36 राज्यों के बीच 36 खेलों का आयोजन

Share us on
1,030 Views

राष्ट्रीय खेलों में मलखंबऔर योगासन का होगा आगाज

गुजरात में 27 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होंगे खेल

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने आज घोषणा की कि इस बार गुजरात में होने वाले राष्ट्रीय खेल 2022 में कुल 36 खेल प्रतियोगिताएं होंगी और सभी 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश इन खेलों में हिस्सा लेंगे। यह राष्ट्रीय खेल स्पोर्ट्स फ़ॉर यूनिटी थीम को बढ़ावा देंगे।

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल द्वारा हाल ही में घोषित राष्ट्रीय खेल 27 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होंगे। प्रदेश की राजधानी गांधीनगर समेत छह शहर, अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में राष्ट्रीय खेल आयोजित होंगें।

केरल में खेले गए पिछले 35वें राष्ट्रीय खेलों में 33 प्रकार के खेल शामिल थे । हाल ही में समाप्त हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देखा गया कि स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में देश के निरंतर प्रयास में मलखंब और योगासन को राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है।

खेलों के लिए समर्थन जुटाने के लिए, मेजबान गुजरात ओलंपिक संघ द्वारा आईओए से विचार विमर्श के पश्चात विस्तृत योजनाएं तैयार की गई हैं।

इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन पर अपने विचार साझा करते हुए आईओए के महासचिव श्री राजीव मेहता ने कहा, “ये अब तक के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय खेल होंगे । गुजरात सरकार अपने राज्य ओलंपिक संघ और अन्य अधिकारियों द्वारा समर्थित रूप से राष्ट्रीय खेलों को प्रशंसकों के लिए शानदार अनुभव बनाने के साथ-साथ गुजरात की क्षमता, बुनियादी ढांचे, संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन करने के लिए दिन-रात काम कर रही है। आईओए तकनीकी मामलों पर एवं आवश्यकता होने पर उचित समन्वय सुनिश्चित करने के साथ-साथ अपना अनुभव और विशेषज्ञता साझा करने के लिए हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।

विभिन्न कारणों से खेल पांच साल के अंतराल के बाद हो रहे हैं। पिछले तीनों संस्करणों में सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की टीम सर्वाधिक पदकों के साथ शीर्ष पर रही है|

 

 

राष्ट्रीय खेल गुजरात 2022 में खेलों की सूची:

1. तैराकी

2. तीरंदाजी

3. एथलेटिक्स

4. बैडमिंटन

5. बास्केटबॉल

6. मुक्केबाज़ी

7. कैनोइंग और कायाकिंग

8. साइकिलिंग

9. फेंसिंग

10. फुटबॉल

11. जिमनास्टिक्स

12. गोल्फ

13. हैंडबॉल

14. हॉकी

15. जूडो

16. कबड्डी

17. खो-खो

18. लॉन बोल

19. मलखंब

20. नेटबॉल

21. रोलर स्केटिंग

22. रोइंग

23. रग्बी 7एस

24. शूटिंग

25. सॉफ्टबॉल

26. सॉफ्ट टेनिस

27. स्क्वाश

28. टेबल टेनिस

29. ताइक्वांडो

30. टेनिस

31. ट्रायथलॉन

32. वॉलीबॉल

33. वेटलिफ्टिंग

34. रेसलिंग

35. वुशु

36. योगासन.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.