पिंकी ने कजाकिस्तान में कुराश में जीता देश के लिए स्वर्ण पदक -

पिंकी ने कजाकिस्तान में कुराश में जीता देश के लिए स्वर्ण पदक

Share us on
1,011 Views

रतन और वीर देवेंद्र ने कांस्य पदक जीते

खेल टुडे ब्यूरो
नई दिल्ली। कजाकिस्तान में आयोजित राष्टृीय नोमेड खेलों में भारतीय खिलाडी पिंकी बलारा ने शानदार प्रदर्शन कुराश स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया।

नोमेड खेलों का आयोजन कजाकिस्तान अपने राष्टृीय खेलों की तरह ही मनाता है, जिसमें विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए देश और विदेश की टीमों को भी आमंत्रित किया जाता है। इन खेलों का आयोजन 9 से 15 सितंबर तक किया जाना है। जहां भारतीय चुनौती कुराश स्पर्धा के साथ ही समाप्त हो गई।
दल प्रमुख रवि कपूर के अनुसार इन खेलों में भारतीय टीम का 9 सदस्यीय दल कुराश स्पर्धा में भाग ले रहा है। रवि कपूर भारतीय कुराश के अध्यक्ष व अंतराष्टृीय स्तर पर तकनीकि सचिव भी है।  एशियाई चैंपियन पिंकी बलारा ने 57 किलोभार में मेजबान देश के खिलाडी को परास्त कर स्वर्ण अपने नाम किया। जबकि रतन ने 60 किलोभार में तथा वीर देवेन्द्र वालिया ने 100 किलोभार से अधिक वजन में कांस्य पदक जीते। पिंकी बलारा के कोच समुंद्र सिंह टोकस ने उम्मीद जताई कि उनकी शिष्या 2028 के ओलंपिक की तैयारियों से आगे निकलकर देश को कुराश का पहला पदक दिलायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.