हिम्मत और ध्रुव के दम पर जीता रजनीगंधा क्लब, माधव और क्रिश के शतकों के बावजूद हारी उदय गुप्ते अकादमी -
Delhi Chief Minister Rekha Gupta and LG Vinai Kumar Saxena to flag off the Landmark 20th Edition of Vedanta Delhi Half Marathon. APL has brought the sport to the forefront reminds me of how RRR was embraced by world cinema with heart, pride, and passion: Ram Charan. Bhavtegh Singh hits perfect 50 on Day 1 of Skeet qualification at ISSF World Championship Shotgun 2025. Prithviraj Yodhas join Rajputana Royals and Mighty Marathas in Archery Premier League semifinals on Day 9. Parthsarthi, Shreeniti, Mannan, and Tavish reach U-16 finals at Fenesta Open National Tennis Championship; Padma to meet Jensi in Girls’ U-14 final; Aarav faces Harsh in Boys’ U-14 title clash. Cricket Star Shreyas Iyer Turns to Bhagavad Gita for All for Focus and Resilience. Leander Paes, Mahesh Bhupathi and Sania Mirza bid big at Tennis Premier League Season 7 Auction, Sriram Balaji and Rithvik Bollipalli secure highest bids. India’s skeet shooters primed for challenge as ISSF World Championship Shotgun action begins Friday in Athens. Mighty Marathas enter Archery Premier League semi-finals, unbeaten Rajputana Royals stunned by Prithivraaj Yodhas. Keen contests in the offing in Sunday’s Vedanta Delhi Half Marathon. Rhodes and Tan take different routes to prepare as Indians bank on familiarity ahead of Women’s Indian Open. Parthsarthi, Akansha & Riddhi sail into pre-quarters of Fenesta Open National Tennis Championship. Archery Premier League: ‘Seven-star’ Rajputana Royals through to Archery Premier League semis, Kakatiya Knights almost out of the race.Meticulous arrangements for 40,500+ participants in place for Vedanta Delhi Half Marathon 2025. West Indies Cricket Legends and Corporate Leaders Tee Off at Exclusive Golf Day in Delhi. Jadeja, Siraj attain career-best positions in ICC Men’s Test Player Rankings. IGPL board meets with Union Minister for Youth Affairs and Sports Dr. Mansukh Mandaviya to discuss growth of golf in India.

हिम्मत और ध्रुव के दम पर जीता रजनीगंधा क्लब, माधव और क्रिश के शतकों के बावजूद हारी उदय गुप्ते अकादमी 

Share us on
768 Views

48वां अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2023

उदय गुप्ते अकादमी के क्रिश यादव को शिवनरेश आउटस्टैंडिंग प्लेयर यंग स्टार परफॉर्मर ऑफ द मैच का अवार्ड विनोद कत्याल और रमन विज ने दिया।

खेल टुडे ब्यूरो 

नई दिल्ली। माधव कौशिक 119 (106 गेंद) एवं क्रिश यादव 108 (79 गेंद) के लाजवाब प्रदर्शन के बावजूद भी उदय गुप्ते क्रिकेट अकादमी को निराशा हाथ लगी। रजनीगन्धा क्रिकेट क्लब ने 48वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 में उदय गुप्ते क्रिकेट अकादमी को 5 विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।रजनीगंधा क्लब के हिम्मत सिंह को कीमती मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

उदय गुप्ते अकादमी के क्रिश यादव को शिवनरेश आउटस्टैंडिंग प्लेयर यंग स्टार परफॉर्मर ऑफ द मैच का अवार्ड विनोद कत्याल और रमन विज ने दिया।

प्री- क्वाटर फाइनल मैच में उदय गुप्ते क्रिकेट अकादमी के कप्तान अदित्य कौशिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। उनके खिलाडियों ने पहले खेलते हुए रजनीगन्धा क्रिकेट क्लब के सामने 277 रन बनाने का लक्ष्य रखा।
उदय गुप्ते क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाजों माधव कौशिक 119 और क्रिश यादव 108 की शानदार शतकीय पारियों के  सहयोग से 40 ओवर मे 276 रन 5 विकेट खोकर बनाए। गौरव कुमार (2/44), अंकित चौधरी (2/41) ने उम्दा गेंदबाजी से सहयोग दिया।
रजनीगन्धा क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 277 रनों के विजय लक्ष्य का पीछा करते हुए हिम्मत सिंह 87(63 गेंद), ध्रुव शौरी 87(86गेंद) और शिवम चौधरी 42(44 गेंद) की शानदार बल्लेबाजी के सहयोग से 38.4ओवर में 5 विकेट खोकर 277 रन बना 5 विकेट से मैच जीत लिया। राघव सिंह ने 2 विकेट चटकाए

रजनीगंधा क्लब के हिम्मत सिंह को कीमती मैन ऑफ द मैच का अवार्ड विनोद कत्याल और रमन विज ने दिया।

प्रमुख स्कोर
——————-
उदय गुप्ते क्रिकेट अकादमी:- 276/6, 40 ओवर में:  माधव कौशिक 119(106),क्रिश यादव 108(79),गौरव कुमार 02/44, अंकित चौधरी 02/41।

रजनीगन्धा क्रिकेट क्लब:- 277/5, 38.4 ओवर में: हिम्मत सिंह 87(63), ध्रुव शौरी 87(41), शिवम चौधरी 42(44), राघव सिंह 2/45।

Leave a Reply

Your email address will not be published.