दिल्ली की शिल्पा विश्व ताइक्वांडो में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं -

दिल्ली की शिल्पा विश्व ताइक्वांडो में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं

Share us on
963 Views

मणिपुर के निंगथोजम धमेंद्र मैतेई  भी विश्व पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं

खेल टुडे ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली की शिल्पा थापा और मणिपुर के निंगथोजम धमेंद्र मैतेई विश्व पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह चैंपियनशिप हांगकांग में 30 नवंबर से शुरू हो चुकी है और 4 दिसंबर तक आयोजित की जायेगी। उक्त दोनों ही खिलाडी प्रीस्टयल पेयर पूमसे की 17 श्रेणी में चुनौती पेश कर रहे हैं।
शिल्पा ने बताया कि वह सीनियर वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। जिसमें विश्वभर से लगभग सौ से अधिक एथलीट भाग ले रहे है। जिनके साथ चुनौती काफी कडी होगी। इसमें एथलीट अपने कौशल,स्टीकता व कलात्मकता शामिल है।
इससे पहले शिल्पा ने साउथ एशियन गेम्स में रजत पदक जीता है। वहीं 2018 के एशियन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। इसके अलावा वह पिछले 10 सालों से राष्टृीय चैंपियन है। वह विश्व विश्वविद्यालय में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.