पीजीडीएवी कॉलेज खेल महोत्सव में अंश और शिवानी बने फर्राटा चैंपियन -

पीजीडीएवी कॉलेज खेल महोत्सव में अंश और शिवानी बने फर्राटा चैंपियन

Share us on
722 Views

प्राचार्य प्रो. कृष्णा शर्मा ने खेल सुविधाओं के प्रयासों और छात्रों के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की जानकारी दी

मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना और फुटबॉल दिल्ली के अध्यक्ष जगदीश मलहोत्रा पीजीडीएवी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कृष्णा शर्मा छात्रा को मशाल सौंपते हुए।

खेल टुडे ब्यूरो 

नई दिल्ली। पीजीडीएवी कॉलेज के वार्षिक खेल महोत्सव में अंश और शिवानी 100 मीटर दौड़ के चैंपियन बन आकर्षण का केंद्र रहे।
मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना और फुटबॉल दिल्ली के अध्यक्ष श्री जगदीश मलहोत्रा ने कॉलेज द्वारा खेल के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास की सराहना की। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कृष्णा शर्मा ने खेल सुविधाओं के प्रयासों के साथ ही छात्रों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की जानकारी दी।
स्पोर्ट्स मीट में दौड़, गोला फेंक सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सौ मीटर दौड़ में अंश प्रथम स्थान पर रहा, वहीं करण कांडपाल ने 1500 मीटर में पहला स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। 100 मीटर दौड़ में शिवानी ने और 1500 मीटर में स्नेहा ने प्रथम स्थान हासिल किया। आयोजन में कॉलेज के हिंदी विभाग की डॉ. सुषमा चौधरी, फिजिकल एजुकेशन विभाग के डॉ. पवन डबास और डॉ. मुकेश कुमार की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

दिल्ली विश्वविद्यालय के इस कॉलेज का खेल के क्षेत्र में योगदान ऐताहसिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा है। प्रसिद्ध खिलाड़ी मनोज प्रभाकर,अजय शर्मा, रमण लांबा सहित कई महत्वपूर्ण खिलाड़ी इस कॉलेज के पूर्वछात्र हैं। इसी को देखते हुए कॉलेज ने खेल से जुड़े सभी विषयों पर विशेष ध्यान दिया है।

इस वार्षिकोत्सव का आयोजन नए कलेवर और आधुनिक सुविधाओं से लैस ग्राउंड में किया गया। जिसमें टीचिंग, नॉन टीचिंग सहित छात्रों ने व्यापक संख्या में भाग लिया। खेल में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों की सहभागिता ने इस आयोजन को विशेष और सफल बना दिया।

प्राचार्य प्रो. कृष्णा शर्मा ने खेल सुविधाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों का विवरण दिया। साथ ही महाविद्यालय के छात्रों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की जानकारी दी।
महाविद्यालय में खेल के प्रति सकारात्मक भावना के कारण इस अकादमिक वर्ष में कॉलेज के छात्रों ने विश्विद्यालय सहित राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.