बृजभूषण और आरोप लगाने वाली सातों लड़कियों का नार्को टेस्ट कराया जाए: साक्षी मलिक -

बृजभूषण और आरोप लगाने वाली सातों लड़कियों का नार्को टेस्ट कराया जाए: साक्षी मलिक

Share us on
2,688 Views

राकेश थपलियाल

नई दिल्ली। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने मांग की है कि यौन शोषण के आरोपी भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और आरोप लगाने वाली सातों लड़कियों का नार्को टेस्ट कराया जाए।

साक्षी ने बुधवार को यह मांग रखते हुए कहा कि, ” नार्को टेस्ट होने से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। क्योंकि बार बार यह खा जा रहा है कि लड़कियां झूठ बोल रही हैं।”

पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा, “कुछ कोच और अधिकारी को बृज भूषण शरण को ठीक बता रहे हैं वे खुद भी दागी रहे हैं और एक कोच तो अभी जेल से छूट है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.