दिल्ली यूनिवर्सिटी की लड़कियां और एमडीयू के लड़के बने बैडमिंटन चैंपियन -
PokerBaazi launches its new brand campaign ‘Tu Poker Khelta Hai Kya?’ featuring Shahid Kapoor. सीवीएस ने स्वामी दयानंद सरस्वती डे-नाइट टी-20 इंटर कॉलेज क्रिकेट में जाकिर हुसैन कॉलेज को 6 विकेट से हराया। एआरएसडी कॉलेज ने स्वामी दयानंद सरस्वती डे-नाइट टी-20 इंटर कॉलेज पीजीडीएवी (सांध्य) को तीन विकेट से हराया। India women go down to China, finish second in Group A. Rohit to lead India in ICC Men’s T20 World Cup 2024, Rishabh Pant and Sanju Samson are back. India Squad: Rohit Sharma (Captain), Hardik Pandya (Vice Captain), Yashasvi Jaiswal, Virat Kohli, Suryakumar Yadav, Rishabh Pant (WK), Sanju Samson (WK), Shivam Dube, Ravindra Jadeja, Axar Patel, Kuldeep Yadav, Yuzvendra Chahal, Arshdeep Singh, Jasprit Bumrah, Mohd. Siraj. Reserves – Shubman Gill, Rinku Singh, Khaleel Ahmed and Avesh Khan. .पीजीडीएवी ए टीम ने दूसरे स्वामी दयानंद सरस्वती डे-नाइट टी-20 इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट स्टीफंस कॉलेज को दस विकेट से हराया। Rory and Lowry win in New Orleans. Muthoot Finance to sponsor Royal Football Club for Delhi Soccer Association league 2023-24 . वीरेंद्र नानावटी को एशिया एक्वेटिक्स के पहले उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। Diksha shoots under par to finish in Top-25 in South African Women’s Open . श्रेष्ठ यादव के तूफानी शतक से पीजीडीएवी कॉलेज 233 रनों से जीता।

दिल्ली यूनिवर्सिटी की लड़कियां और एमडीयू के लड़के बने बैडमिंटन चैंपियन

Share us on
790 Views
  •  गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी की महिलाएं, एडमस के पुरुषों ने जीता खिताब
  • आज शाम वाराणसी में होगा केआईयूजी2022 का रंगारंग समापन समारोह

खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री गिरीश चंद्र यादव, अपर मुख्य सचिव श्री नवनीत सहगल तथा श्री विराज सागर दास आज बी बी डी बैडमिंटन अकादमी में पुरस्कार वितरण के दौरान।

खेल टुडे ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मेजबानी में पहली बार आयोजित किए जा रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 का बैडमिंटन खिताब दिल्ली यूनिवर्सिटी की लड़कियों और एमडीयू-रोहतक के लड़कों के नाम रहा। इसी तरह हरियाणा के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी की लड़कियों और कोलकाता के एडमस यूनिवर्सिटी के लड़कों ने फुटबाल का खिताब अपने नाम किया। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का 3 जून को समापन होगा। समापन समारोह वाराणसी में आयोजित किया जाएगा।

खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री गिरीश चंद्र यादव, अपर मुख्य सचिव श्री नवनीत सहगल तथा श्री विराज सागर दास आज बी बी डी बैडमिंटन अकादमी में पुरस्कार वितरण के दौरान।

 

पहला पहले बैडमिंटन महिला स्वर्ण पदक की बात। दिल्ली विश्वविद्यालय ने बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी हाल में पहले स्थान के लिए हुए मुकाबले में जैन विश्वविद्यालय, बंगलौर को 2-0 से हराया। दिल्ली यूनिवर्सिटी के लिए लिखिता श्रीवास्तव ने पहले मैच में जननी अनंत कुमार को 21 – 18, 21 – 10 से हराया और फिर दूसरे मैच में दीपशिखा सिंह और काव्या गुप्ता ने त्रिशा हेगड़े और ध्रुति यतीश को 15 – 21, 21 – 15, 21 – 8 से हराकर सोना पक्का कर दिया। इस वर्ग का कांस्य पदक एडमस यूनिवर्सिटी ने सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी को 2-0 से हराकर जीता।

बैडमिंटन में पुरुषों के फाइनल में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक ने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय को 3-2 से हराया। इस वर्ग का कांस्य जैन यूनिवर्सिटी, बैंगलोर ने जीता। उसने एसआरएम यूनिवर्सिटी, चेन्नई को 3-2 से हराया।

इसी तरह महिला फुटबॉल स्वर्ण पदक मैच में गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी ने चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी को 3-0 से हराया जबकि पुरुषों के स्वर्ण पदक मैच में एडमस यूनिवर्सिटी, कोलकाता ने पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला को हराया। निर्धारित समय तक स्कोर 0-0 रहने के बाद मैच का फैसला पेनल्टी पर हुआ, जिसमें एडमस ने 9 -8 से जीत हासिल की।

 

परिणाम-

 

बैडमिंटन महिला 

कांस्य पदक मैच-एडमस यूनिवर्सिटी ने सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी को 2-0 से हराया

तनीशा सिंह ने तनिष्का मनीष देशपांडे को हराया – 21 – 13, 21 – 13, तनीशा सिंह/श्रेया तिवारी ने मृण्मयी अतुल देशपांडे / तनिष्का मनीष देशपांडे को हराया – 17 – 21, 21 – 12, 23 – 21)

 

स्वर्ण पदक मैच

दिल्ली विश्वविद्यालय ने जैन विश्वविद्यालय, बंगलौर को 2-0 से हराया

लिखिता श्रीवास्तव ने जननी अनंतकुमार को हराया – 21 – 18, 21 – 10, दीपशिखा सिंह/काव्या, गुप्ता ने त्रिशा हेगड़े/ध्रुति यतीश को हराया – 15 – 21, 21 – 15, 21 – 8

 

 

बैडमिंटन 

पुरुष कांस्य पदक मैच

जैन यूनिवर्सिटी, बैंगलोर ने एसआरएम यूनिवर्सिटी, चेन्नई को 3-2 से हराया

रघु मारीस्वामी सिद्धांत गुप्ता से हारे – 21 – 14, 12 – 21, 12 – 21, पृथ्वी के रॉय ने ऋत्विक संजीव एस को हराया – 21 – 4, 21 – 7, पृथ्वी के रॉय/रघु मारीस्वामी ने अर्जुन कृष्णन/निसंथ दुरैस्वामी को हराया – 22 – 20, 21 – 15, रोहित एम हरि अरुणेश से हार गए – 16 – 21, 18 – 21, सैफ अली/सयुज अजयकुमार ने हरि अरुणेश/मौर्य के को हराया – 21 – 17, 21 – 13

 

बैडमिंटन पुरुष स्वर्ण पदक मैच

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक ने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय को 3-2 से हराया

रवि ने ऋषभ संजय देशपांडे को 21 – 12, 21 – 7 से हराया, बलराज ने आर्य नितिन को – 13 – 21, 21 – 11, 21 – 19 से हराया. पंकज/रवि अजिंक्य, राजेश पाथरकर/दीप रोहित रामभिया से हारे 20 – 22, 16 – 21, रमन कुमार अधिप योगेश गुप्ता से 17 – 21, 9 – 21 से हारे, आर्यन/बलराज ने आर्य विशाल ठाकोर/ध्रुव विशाल ठाकोर को 22 – 20, 22 – 20 से हराया

 

तीरंदाजी

रिकर्व महिला व्यक्तिगत

स्वर्ण पदक मैच

अंशिका कुमारी सिंह, कोल्हान विश्वविद्यालय, झारखंड ने भार्गवीबेन भगोरा, हेमचंद्राचार्य उत्तर गुजरात विश्वविद्यालय को हराया – 5 – 5 (10 – 6)

 

कांस्य पदक मैच

संगीता, गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार ने भावना, गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय को हराया – 6 – 2

 

रिकर्व मिक्स्ड टीम

स्वर्ण पदक मैच

कार्तिक राणा/ऋद्धि फोरे, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने सचिन/संगीता, गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार को हराया – 5-3

 

कांस्य पदक मैच

विजय सिंह/सृष्टि जायसवाल, पंजाब यूनिवर्सिटी ने सुमेध विजय मोहोद/आस्था प्रकाश कबीर, अमरावती यूनिवर्सिटी –6 – 2 को हराया

 

तीरंदाजी रिकर्व पुरुष व्यक्तिगत

 

स्वर्ण पदक मैच

अंकित रैना, सीसीएसयू मेरठ ने पवन, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला को 6-0 से हराया

 

ब्रॉन्ज मेडल मैच

सचिन गुप्ता, गुरु काशी विवि ने रोबिन पंजाबी विवि को हराया

तीरंदाजी पुरुषों की रिकर्व टीम

गोल्ड मेडल मैच – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने पंजाबी यूनिवर्सिटी को हराया – 6 – 0

ब्रॉन्ज मेडल मैच

गुरु काशी यूनिवर्सिटी ने सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी को हराया

 

तीरंदाजी महिला टीम

गोल्ड मेडल मैच

गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार ने दिल्ली यूनिवर्सिटी को 6-0 से हराया

 

ब्रॉन्ज मेडल मैच

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने कोल्हान विश्वविद्यालय को हराया

 

फुटबॉल महिला स्वर्ण पदक मैच

गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी ने चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी को 3-0 से हराया

 

फुटबॉल पुरुष स्वर्ण पदक मैच

एडमस यूनिवर्सिटी, कोलकाता ने पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला को 0 – 0  से हराया (पेनल्टी पर 9 -8)

 

फेंसिंग फाइल पुरुष टीम

गोल्ड – डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय

सिल्वर – उत्तर गुजरात विश्वविद्यालय

ब्रांज- जीएनडीयू, अमृतसर और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय

 

फेंसिंग एपी महिला टीम

सोना – जीएनडीयू, अमृतसर

सिल्वर – पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़

ब्रांज- कन्नूर विश्वविद्यालय और रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय

 

फेंसिंग सेबर महिला टीम

सोना – जीएनडीयू, अमृतसर

सिल्वर – पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला

कांस्य – पंजाब विश्वविद्यालय और जम्मू विश्वविद्यालय

 

जूडो पुरुष

-90 किग्रा

 

गोल्ड – ए.आर. अर्जुन – कालीकट विश्वविद्यालय

रजत – रौनक शर्मा – दिल्ली विश्वविद्यालय

कांस्य – तुषार बंसल – स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय

कांस्य- जगतार सिंह – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी

 

-100 किग्रा

गोल्ड – विशाल – इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय

रजत – रोहित अहलावत – एमडीयू, रोहतक

ब्रॉन्ज – अभिनव – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी

ब्रांज- विधान कुमार – दिल्ली विश्वविद्यालय

 

जूडो महिला

-70 किग्रा

सोना – नंदिनी वत्स – रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय

रजत – तजीन फैयाज – जीएनडीयू, अमृतसर

कांस्य – ईव रियाज भाई दासानी – स्वर्णिम गुजरात स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

कांस्य – मुस्कान सोंधिया – बरकतउल्ला विश्वविद्यालय

 

-78 किग्रा

सोना – लैशराम रोशनी देवी – जीएनडीयू, अमृतसर

रजत – रोस्मी स्टीफन – कालीकट विश्वविद्यालय

कांस्य – अमीषा काले – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी

कांस्य – ज्योति टोकस – दिल्ली विश्वविद्यालय।

Leave a Reply

Your email address will not be published.