आईजीआई और डीयू एलुमिनी में पद्मश्री श्याम लाल हॉकी टूर्नामेंट के महिला वर्ग की खिताबी भिड़ंत -

आईजीआई और डीयू एलुमिनी में पद्मश्री श्याम लाल हॉकी टूर्नामेंट के महिला वर्ग की खिताबी भिड़ंत

Share us on
1,404 Views

 

दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमिनी टीम की नीलम को एसएनएस हॉकी वूमेन ऑफ द मैच का अवार्ड देते हुए डॉ राजीव चौधरी, सुश्री नीतू और डॉ सुधांश शर्मा।

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली।इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज और दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमिनी के बीच दसवें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल इन्विटेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2024 का महिला वर्ग का फाइनल खेल जाएगा।

महिला वर्ग के लीग मैच में रविवार को इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज ने विवेकानंद कॉलेज को 3-1 से हराया। विजेता की तरफ से शालिनी ने दो और सोमवती ने एक गोल किया, जबकि विवेकानंद कॉलेज की तरफ से एकमात्र गोल वैशाली त्यागी ने किया।एसएनएस हॉकी वूमेन ऑफ द मैच का अवार्ड हेमा नेगी को मिला।

दूसरे लीग मैच में दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमिनी ने भारती कॉलेज को 4-1 से हराया। विजेता की तरफ से नीलम और सोनाली ने दो-दो गोल किए। भारती कॉलेज की तरफ से एकमात्र गोल आंचल ने किया। एसएनएस हॉकी वूमेन ऑफ द मैच का अवार्ड नीलम को मिला।
महिला वर्ग का फाइनल सोमवार को सुबह 9 बजे होगा। पुरुष वर्ग का फाइनल सुबह 10:30 बजे, श्याम लाल कॉलेज और श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के बीच में होगा।

श्याम लाल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफ़ेसर रबि नारायण कर के अनुसार, टूर्नामेंट के समापन समारोह के मुख्य अतिथि वर्ल्ड कप के गोल्ड मेडलिस्ट अर्जुन अवॉर्डी व हॉकी ओलंपियन श्री अशोक ध्यानचंद होंगे। उनके साथ गेस्ट ऑफ ऑनर, गवर्निंग बॉडी के मेंबर, डॉ पी के मिश्रा होंगे और श्याम लाल कॉलेज गवर्निंग बॉडी की चेयरपर्सन श्रीमती सविता गुप्ता समारोह की अध्यक्षता करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.