दिल्ली के ओपनर फ्रेजर मैकगर्क ने मुंबई के गेंदबाजों के तपती धूप में छुड़ाए छक्के -

दिल्ली के ओपनर फ्रेजर मैकगर्क ने मुंबई के गेंदबाजों के तपती धूप में छुड़ाए छक्के

Share us on
106 Views

जैक फ्रेजर मैकगर्क एक्शन में।

राकेश थपलियाल

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने शनिवार को यहां आईपीएल के  मुकाबले में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कुछ ही देर में उनका फैसला गलत साबित हो गया।

दिल्ली की तपती धूप में जोरदार गर्मी के बीच दिल्ली के ओपनरों जैक फ्रेजर मैकगर्क और अभिषेक पोरेल ने विस्फोटक अंदाज में शुरुआत कर मुंबई के गेंदबाजों लुक वुड, जसप्रीत बुमराह, नवन तुषारा, हार्दिक पंड्या और पीयूष चावला के होश उड़ा दिए।

फ्रेजर मैकगर्क ने एक बार फिर 15 गेंदों में अर्ध शतक ठोक दिया। इसी सीजन उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी 15 ही गेंदों में अर्धशतक जमाया था।

पहले 6 ओवर में दिल्ली ने बिना किसी नुकसान के 92 रन बना लिया। फ्रेजर मैकगर्क 24 गेंदों में 78 रन बना चुके हैं। 8से 11 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। पोरल 13 गेंदों में 11 रन बना कर क्रीज पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.