दिल्ली बीच कबड्डी टीम की कमान हिम्मत व गायत्री को -

दिल्ली बीच कबड्डी टीम की कमान हिम्मत व गायत्री को 

Share us on
846 Views

खेल टुडे ब्यूरो
नई दिल्ली। हिम्मत और गायत्री को बिहार में आयोजित होने वाली राष्टृीय बीच  कबड्डी चैंपियनशिप के लिए दिल्ली राज्य की पुरुष व महिला बीच  कबड्डी टीम की कमान सौंपी गई है। यह चैंपियनशिप बिहार के बोधगया में 11 अगस्त से खेली जायेगी। टीम की घोषणा निरंजन सिंह के द्वारा की गई।
दिल्ली राज्य कबड्डी  संघ के महासचिव रामबीर सिंह के अनुसार टीम आज बिहार के लिए रवाना हो गई है।

पुरुष टीम-हिम्मत कप्तान, विनीत मावी, प्रशांत
शर्मा, कमल सिंह, अजय सेहरावत, विकास,कृष्ण डागर मैनेजर व नितिन कोच।

महिला टीम;- गायत्री कप्तान, जोशना, दीपिका, सोनाली, साक्षी, डिंपल सिंह, मोनिका मैनेजर व शशि शौकिन कोच।

Leave a Reply

Your email address will not be published.