योग खिलाड़ियों ने 22वीं दिल्ली राज्य योगासन प्रतियोगिता-2024 में बिखेरी चमक, 73 वर्षीय परमजीत बरार और 5 वर्षीय लिरिक ने स्वर्ण पदक जीते -

योग खिलाड़ियों ने 22वीं दिल्ली राज्य योगासन प्रतियोगिता-2024 में बिखेरी चमक, 73 वर्षीय परमजीत बरार और 5 वर्षीय लिरिक ने स्वर्ण पदक जीते

Share us on
1,226 Views

प्रतियोगिता का आयोजन स्टेट योगा एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन , दिल्ली द्वारा इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान (दिल्ली विश्वविद्यालय) में 7 व 8 दिसंबर, 2024 को किया गया

खेल टुडे ब्यूरो
नई दिल्ली। स्टेट योग एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन, दिल्ली द्वारा इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान (दिल्ली विश्वविद्यालय) के साथ मिलकर 7 व 8 दिसंबर, 2024 को 22वीं दिल्ली राज्य योगासन प्रतियोगिता-2024 का इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान (दिल्ली विश्वविद्यालय), विकास पुरी ,दिल्ली के प्रांगण में भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में 5 से 80 वर्ष तक के 400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मूख्य अतिथि प्रो. बलराम पाणि, अधिष्ठाता (महाविद्यालय ) , दिल्ली विश्वविद्यालय, प्रो. संदीप तिवारी, प्राचार्य, इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान, एवं डॉ. पवन चौहान, सलाहकार एन.आई.ओएस के कर कमलो द्रारा दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के पहले दिन 5 से 18 वर्ष के बच्चों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया शीर्ष 10 विजेताओं को श्री सुभाष मग्गो जी ने पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में श्री विनोद वत्स, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो कोच, और श्री दलेश त्यागी, अध्यक्ष, आर्य समाज मंदिर, विकासपुरी, विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और विजेताओं को पुरस्कृत किया। दूसरे दिन 18 से 80 वर्ष के प्रतिभागियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया, जहां राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए राज्य टीम का चयन मुख्य आकर्षण रहा। 73 वर्षीय श्री परमजीत बरार और 5 वर्षीय लिरिक ने स्वर्ण पदक जीतकर कार्यक्रम को खास बना दिया।

पूरे आयोजन का नेतृत्व डॉ. अजय शास्त्री, अध्यक्ष (SYSA), और प्रो. तारक नाथ प्रमाणिक, महासचिव, SYSA, ने किया। उनके साथ राहुल, सोनिया, सुमित, संदीप, और रवि की समर्पित टीम ने इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योग शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया, जिससे यह आयोजन न केवल खेल भावना बल्कि योग और समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का प्रतीक बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published.