खालसा कॉलेज ने पेनल्टी शूटआउट में श्याम लाल कॉलेज को 3-2 से हराकर जीता पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी में पुरुष वर्ग का खिताब -
Sporting Club Enters 41st All India Laxman Das Chhabra Memorial Cricket Tournament Final. Yash Bhatia Shines as Bal Bhavan Dwarka beat Delhi Cricket Hub in 49th All India Lala Raghubir Singh Hot Weather Cricket Tournament. अभय के शतक और रेहान के ‘पंजे’ से मद्रास क्रिकेट क्लब 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के क्वार्टर फाइनल में । Shubman Gill to lead India’s squads in Test and ODI Series against Afghanistan. India’s Test Squad: Shubman Gill (Captain), Yashasvi Jaiswal, KL Rahul (vice-captain) Sai Sudharsan, Rishabh Pant (wicket-keeper), Devdutt Padikkal, Nitish Kumar Reddy, Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Mohd. Siraj, Prasidh Krishna, Manav Suthar, Gurnoor Brar, Harsh Dubey, Dhruv Jurel (wicket-keeper) India’s ODI Squad: Shubman Gill (Captain), Rohit Sharma*, Virat Kohli, Shreyas Iyer (vice-captain), KL Rahul (wicket-keeper), Ishan Kishan (wicket-keeper), Hardik Pandya*, Nitish Kumar Reddy, Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Arshdeep Singh, Prasidh Krishna, Prince Yadav, Gurnoor Brar, Harsh Dubey.Mohammad Sultan Ansari’s Century Guides Sehgal Cricket Club into the Semifinals of the 41st All India Laxman Das Chhabra Memorial Cricket Tournament. Ran Star Cricket Club Registers Victory in the 49th All India Lala Raghubir Singh Hot Weather Cricket Tournament.

खालसा कॉलेज ने पेनल्टी शूटआउट में श्याम लाल कॉलेज को 3-2 से हराकर जीता पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी में पुरुष वर्ग का खिताब

Share us on
3,786 Views

महिला वर्ग का खिताब दिल्ली यूनिवर्सिटी एल्युमिना ने इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज  को 4-3 से हरा कर जीता

पुरुष वर्ग की विजेता खालसा कॉलेज की टीम।

राकेश थपलियाल
नई दिल्ली। मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने श्याम लाल कॉलेज को कांटे की टक्कर में पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से पराजित कर पीएसपीबी चौथे बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग खिताब जीत लिया।
महिला वर्ग का खिताब दिल्ली यूनिवर्सिटी एल्युमिना ने इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज  को 4-3 से हरा कर जीत।
 फाइनल मैच में निर्धारित समय तक श्याम लाल कॉलेज और खालसा कॉलेज के बीच मुकाबला रोमांचक संघर्ष में 2-2 की बराबरी पर रहा। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट हुआ जिसमे  खालसा कॉलेज 3-2 से जीत गया।  खालसा कॉलेज से मोहित, पवन, अंकित ने गोल किए और श्याम लाल कॉलेज से जितेश और नवीन ने गोल किए। इस मैच का  प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड  खालसा के खिलाड़ी दानिश अंसारी को मिला। टूर्नामेंट का बेस्ट गोलकीपर का अवॉर्ड  खालसा कॉलेज के ऋषभ को मिला, बेस्ट फुल बैक का अवॉर्ड खालसा कॉलेज के हर्ष तेवतिया, बेस्ट मिड फील्डर का अवॉर्ड श्याम लाल कॉलेज के नवीन बिधूड़ी, बेस्ट फॉरवर्ड का अवार्ड हंसराज कॉलेज के सागर और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का अवॉर्ड श्याम लाल कॉलेज के प्रियांशु को मिला।

महिला वर्ग की विजेता दिल्ली यूनिवर्सिटी एल्युमिना की टीम।

महिला वर्ग में के मैच में  दिल्ली यूनिवर्सिटी एल्युमिना ने इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज  को 4-3 से हराया। विजेता टीम दिल्ली यूनिवर्सिट एल्युमिना की तरफ से विधि कोली ने 2 गोल और सोनिका और सोनाली ने एक गोल किया  और इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज से पिंकी, सोमवती और कंचन ने एक एक गोल किया । प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिल्ली यूनिवर्सिटी एल्युमिना की विधि कोली को मिला। विजई टीम की शीतल शर्मा को बेस्ट गोलकीपर, मनिता को बेस्ट डिफेंडर, सोनाली को बेस्ट मिड फील्डर का अवॉर्ड और इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट की सोमवती को बेस्ट फॉरवर्ड और कंचन को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का अवॉर्ड मिला।
पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि मिस रणजीत गिल, डायरेक्टर हॉकी इंडिया, इंडियन हॉकी प्लेयर हरजीत सिंह, गौतम वढेरा, ज्वाइंट सेक्रेटरी पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड और एसजीटीबी खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर गुरमोहिंदर सिंह और डायरेक्टर, फ़िज़िकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स इंदरप्रीत कौर नंदा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.