दिल्ली गेम्स के माध्यम से दिल्ली का फेम बढ़ेगा: रेखा गुप्ता -
SHUBMAN GILL, SHAFALI VERMA WIN ICC PLAYER OF THE MONTH AWARDS FOR SEPTEMBER. DP World PGTI stars spearhead Indian challenge at DP World India Championship 2026. DP World Takes Rory McIlroy’s Performance Environment Around the World. DDCA ANNOUNCES SKECHERS AS CLOTHING SPONSOR AND UFLEX AS OFFICIAL PARTNER FOR 2026–27 DOMESTIC SEASON. Asian Games experience to boost Indian challenge at DP World India Championship. Prof. (Dr.) Achyuta Samanta unanimously elected First President of Indian UniSport Federation. Set to Score for Child Rights: Cricket Icon Smriti Mandhana named UNICEF India Celebrity Advocate. ISCL unveils Season 2 jerseys ahead of 127-match tournament. Udhayveer Sidhu Wins 10m Air Pistol Gold at Cairo World Cup. Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। India Hosts First-Ever International Shooting Sport Federation ‘A’ Coaches Course in Surajkund.

दिल्ली गेम्स के माध्यम से दिल्ली का फेम बढ़ेगा: रेखा गुप्ता

Share us on
1,908 Views

यह खेल दिल्ली को खेलों की राजधानी बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे: आशीष सूद

राकेश थपलियाल

नई दिल्ली। दिल्ली गेम्स का भव्य शुभारंभ मंगलवार को तालकटोरा स्टेडियम में किया गया। इस उदघाटन समारोह में दिल्ली की नामी गिरामी हस्तियां शामिल थी जिसमे मुख्यअतिथी दिल्ली की मुख्यमंत्री  श्रीमती रेखा गुप्ता सहित दिल्ली के शिक्षामंत्री श्री आशीष सूद,  सांसद योगेंद्र चंदोलिया, सीबीएसई सचिव श्री हिमांशु गुप्ता (आईएएस), दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त श्री अजय चौधरी, दिल्ली पुलिस के जॉइंट कमिश्नर श्री मधुर वर्मा, दिल्ली सरकार में उप निदेशक श्री योगेश पाल सिंह, श्री एस सुनील, श्री संजय अम्बास्ता, दिल्ली ओलिंपिक एसोसिएशन  के उपाध्यक्ष श्री मुकेश कालिया, श्री राकेश गुप्ता -महासचिव, श्रीमती सरोज शर्मा कोषाध्यक्ष, श्री संजीव शर्मा उपाध्यक्ष – दिल्ली गेम्स 2025 और श्री बब्बू खलीफा मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार ने खेलों का बजट दोगुना कर दिया है और खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशी भी चार गुना कर दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे हमारे दिल्ली के खिलाड़ी उत्साहित होंगे और हम उम्मीद करते हैं कि वे दिल्ली और देश के लिए अधिक से अधिक मेडल जीत कर लाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली गेम से दिल्ली का फेम बढ़ेगा।

उन्होंने खिलाड़ियों को विश्वास दिलाया कि हमारी दिल्ली सरकार दिल्ली के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाओं, बेहतर शिक्षा और बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ स्टेडियम, स्पोर्ट्स ग्राउंड और बेहतर इक्विपमेंट के साथ साथ खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता मिले इसके लिए प्रयास कर रही है उन्होंने बताया कि हमने पिछली सरकार की तुलना में स्पोर्ट्स बजट दोगुना कर दिया और पिछली बार खिलाड़िओं की पुरस्कार राशि चार गुना कर दी ताकि दिल्ली के खिलाड़ी को हर सुविधा मिलनी चाहिए, उन्होंने चिंता जताई कि दिल्ली का खिलाड़ी दिल्ली में खेलता है लेकिन रजिस्टर दूसरे राज्य में करवाता है क्योंकि प्रोत्साहन की राशि कम थी, सुविधाएँ कम थी, परन्तु अब आपको दिल्ली की ये रेखा दीदी कहीं जाने नहीं देगी, दिल्ली में आपको हर वो सुविधा मिले जिसके आप अधिकारी हो ये सारा का सारा अरेंजमेंट आपके लिए किया जायेगा।

उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया विज़न की याद दिलाई और कहा कि प्रधानमन्त्री की खेलों को और आगे बढ़ाने की कोशिश रहती है।

उन्होंने कहा कि मैं जब विकसित भारत की तर्ज़ पर विकसित दिल्ली देखती हूँ तो उसमे दिल्ली गेम्स के माध्यम से दिल्ली का फेम बढ़े ये रास्ता अपनाना ज़रूरी है। दिल्ली गेम और दिल्ली फेम आप सब देश की राजधानी दिल्ली का सम्मान हैं और आप सभी लोग दिल्ली सरकार की ज़िम्मेदारी हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी ने जिस तरह से देश में खेलों को नए नए आयाम दिए उसी तरह दिल्ली में भी सरकार के द्वारा नए नए स्टेडियम बनें, नए नए ऑडिटोरियम बनें, नई व्यवस्थाएं खड़ी हों इसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में पीपीपी के माध्यम से ट्रेनिंग सेंटर खोलने पर भी जोर दिया।

उन्होंने दिल्ली स्पोर्ट्स कॉउन्सिल के गठन किए जाने की भी घोषणा की।

उन्होंने दिल्ली ओलम्पिक अध्यक्ष और पदाधिकारियों को दिल्ली गेम्स के बधाई दी और खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दी।

श्रीमती रेखा गुप्ता ने श्री मुकेश वत्स, श्री विजय गौड़ और श्री वैभव त्यागी को खेलो में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।

दिल्ली के शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद ने कहा कि यह खेल दिल्ली को खेलों की राजधानी बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे, उन्होंने दिल्ली ओलिंपिक एसोसिएशन को दिल्ली गेम्स आयोजित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों को हम आयोजन तक सीमित नहीं रखेंगे बल्कि दिल्ली में खेलों के प्रति ऊर्जा और उत्सव का माहौल बने इसके लिए हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने दिल्ली को खेलों के माध्यम से नशा मुक्त दिल्ली बनाने की भी बात कही।

कार्यक्रम में 40 से अधिक खेल एसोसिएशन के पदाधिकारी और खिलाडी भी मौजूद रहे। खचाखच भरे तालकटोरा स्टेडियम में बच्चे बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे थे।

40 से अधिक खेलों में दिल्ली के 30 से अधिक स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं जिसमे 11000 से अधिक खिलाडी भाग ले रहे हैं।दिल्ली सरकार द्वारा 11000 ट्रैकसूट दिए जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.