दयाल सिंह कॉलेज ने अग्रसेन कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता -

दयाल सिंह कॉलेज ने अग्रसेन कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता

Share us on
56 Views

दयाल सिंह कॉलेज की क्रिकेट टीम के खिलाडी कॉलेज के प्रिंसिपल श्री वी के पालीवाल और स्पोर्ट्स डायरेक्टर श्री संदीप मेहता को ट्रॉफी भेंट करते हुए।

राकेश थपलियाल

नई दिल्ली। दयाल सिंह कॉलेज ने महाराजा अग्रसेन टी 10 क्रिकेट कप का खिताब जीत लिया। फाइनल में उसने अरावली कॉलेज फरीदाबाद को पांच रनों से हराया। दयाल सिंह कॉलेज ने पहले खेल कर 8 विकेट पर 75 रन बनाएं। रूद्र ने 28 आकाश ने 19 रन जोड़े। पीयूष और आकाश ने तीन तीन विकेट लिए।

जवाब में अरावली कॉलेज की टीम 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आदित्य ने 19 रन जोड़े। मृणाल ने 16 रन देकर, अक्षत बिष्ट ने 10 रन देकर और चिराग ने 17 रन देकर दो-दो विकेट लिए। अक्षत बिष्ट को टूर्नामेंट का श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। अक्षत ने 122 रन और 6 विकेट टूर्नामेंट के दौरान चटकाए।

इस जीत पर दयाल सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल वी के पालीवाल और स्पोर्ट्स डायरेक्टर संदीप मेहता ने खिलाड़ियों और कोच विजय कुमार से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.