आर्यवीर सहवाग और सुमित के कमाल से जीती सहवाग अकादमी -

आर्यवीर सहवाग और सुमित के कमाल से जीती सहवाग अकादमी

Share us on
63 Views

दूसरा राधेश्याम शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली अंडर-19 खिलाड़ी आर्यवीर सहवाग 60 गेंदों में 16 चौके और 2 छक्के की आक्रामक 92 रन की पारी, सुमित कुमार 44 रन 3/33 का हरफनमौला खेल व विनय दुबे 2/20 तरुण राजपूत 2/34 की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत सहवाग क्रिकेट अकादमी ने दूसरे राधेश्याम शर्मा मेमोरियल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में एलबी शास्त्री स्पोर्ट्स कोचिंग सेंटर को 5 विकेट से हरा दिया।

हारी टीम से दिल्ली अंडर 16 खिलाड़ी लक्ष्य सीकरी 85 रन 2/36 का कमाल और माही चोपड़ा 50 रन नाबाद का योगदान रहा। टूर्नामेंट का आयोजन दिल्ली के वरिष्ठ कोच एवं वरिष्ठ पिच क्यूरेटर और अपने जमाने में कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी को कोचिंग देने वाले स्वर्गीय राधेश्याम शर्मा की याद में किया जा रहा है।

संक्षिप्त स्कोर:

एलबी शास्त्री कोचिंग 245/9 (40 ओवर में):  लक्ष्य सेखरी 85 रन, माही चोपड़ा 50 रन नाबाद, दीपांशु 46 रन, सुमित कुमार 3/33, विनय दुबे 2/20।

सहवाग क्रिकेट अकादमी 248/5 (24 ओवर में): आर्यवीर सहवाग 92 रन, सुमित कुमार 44 रन, जितिन यादव 40 रन, लक्ष्य सेखरी 2/36।

Leave a Reply

Your email address will not be published.