हर्षित के मैजिक से नोएडा वंडर की जीत -

हर्षित के मैजिक से नोएडा वंडर की जीत

Share us on
728 Views

दूसरा श्री राधेश्याम शर्मा मेमोरियल इनविटेशनल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट

नोएडा वंडर क्लब के हर्षित सेठी ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवार्ड लेते हुए।

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। ‘मैन ऑफ द मैच’ हर्षित सेठी (2.4-0-7-5) के मैजिक स्पैल और 36 रन के कमाल से नोएडा वंडर क्लब ने सुभानिया स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेले जा रहे दूसरे श्री राधेश्याम शर्मा मेमोरियल इनविटेशन क्रिकेट टूर्नामेंट में सहवाग क्रिकेट अकादमी को 96 रनो से मात दी।

सहवाग क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का निश्चय किया। पहले बैटिंग करते हुए नोएडा वंडर ने 232/6 रन 35 ओवर में बनाएं। सहवाग क्रिकेट अकादमी 136/10, 25 ओवर में बनाकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई

‘मैन ऑफ द मैच’ हर्षित सेठी ने 2.4-0-7-5 का मैजिक स्पेल किया और 36(43 ) रन बल्ले से भी कमाल किया। अबीर सुदन 66 रन व शिवांश मिश्रा 43 रन व स्पर्श 2/29 ने शानदार प्रदर्शन किया। हारी टीम से दिशांत मिश्रा 59 रन हर्ष भाटी 49 रनो की पारी उम्दा रही।

स्कोर :

नोएडा वंडर 232/6, 35 ओवर:  अबीर सुदन 66 रन, शिवांश मिश्रा 43 रन, हर्षित सेठी 36, सत्यजीत राउत 2/60, वेदांत सहवाग 1/35 ।

सहवाग क्रिकेट अकादमी 136/10, 25 ओवर: दिशांत मिश्रा 59 रन, हर्ष भाटी 49 रन, हर्षित सेठी 5/07 स्पर्श 2/29।

Leave a Reply

Your email address will not be published.