दिल्ली स्टेट जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप 11 व 12 जुलाई को -

दिल्ली स्टेट जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप 11 व 12 जुलाई को

Share us on
104 Views

नई दिल्ली, जुलाई। दो दिवसीय 60 वी सब जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 11व 12 जुलाई तक स्विमिंग परिसर गवर्नमेंट स्कूल सी ब्लॉक मंगोलपुरी दिल्ली पर किया जाएगा।

दिल्ली स्विमिंग एसोसिएशन की एडोक कमेटी के अध्यक्ष एस आर साहू के अनुसार खिलाड़ियों को अपने आयु प्रमाण पत्र के साथ यूएफआई का आईडी भी लाना होगा।

एस आर साहू के अनुसार चैंपियनशिप में सभी ग्रुपो के लड़के लड़कियां स्विमर भाग लेंगे। चैंपियनशिप में फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई , आई एम मेडल तथा फ्री स्टाइल रिले स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी उनसे फोन नंबर 9 8 10 10800187,9811554720 और 968704877 पर  संपर्क कर सकते हैं। चैंपियनशिप स्विमिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के नियमों के तहत आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.