देवभूमि महाकौथिक टूर्नामेंट की रंगारंग शुरुआत, लक्ष्य के शतक से पहाड़ बॉयाज की विजयी -

देवभूमि महाकौथिक टूर्नामेंट की रंगारंग शुरुआत, लक्ष्य के शतक से पहाड़ बॉयाज की विजयी  

Share us on
78 Views

7वें नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तराखंड की विशिष्ट हस्तियों की भागीदारी

राकेश थपलियाल 

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर, 2026: देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथिग फाउंडेशन द्वारा आयोजित 7वें नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का नवाब पटौदी जामिया क्रिकेट ग्राउंड में शानदार आगाज़ हुआ, जिसमें उत्तराखंड की जानी मानी खेल हस्तियों, कलाकारों और प्रदेश की राजनीति से जुडी हस्तियों ने उपस्थिति दर्ज की l

उद्घाटन समारोह में ISSA फाउंडेशन के श्री सुनील नेगी एवं श्रीमती सुषमा नेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेl उद्घाटन समारोह का आकर्षण सुचिका तरियाल रहीं जिसने हाल ही में संपन्न 19वें एशियन गेम्स में मिक्स्ड मार्शल आर्ट (MMA) में कांस्य पदक जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन किया ।उद्घाटन से पूर्व खेल महासचिव स्वर्गीय विक्रम सिंह नेगी और फाउंडेशन के सहयोगी बीएम फाउंडेशन के स्वर्गीय बलबीर नेगी को मौन श्रद्धांजलि दी गई l

उद्घाटन अवसर पर उत्तराखंडी फिल्म निर्माता एवं निर्देशक संजय जोशी, डॉ. इंद्र सिंह नेगी, माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के महावीर सिंह राणा, वरिष्ठ खेल पत्रकार राजेंद्र सजवाण, एम.सी.डी. शाहदरा के चेयरमैन यशपाल, श्रीमान कैंतुरा, उत्तराखंड के प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर एवं महाकौथिग मेले के मुख्य संयोजक श्री राजेंद्र चौहान, समाजसेविका श्रीमती लक्ष्मी रावत, श्रीमती बबिता नेगी, महासचिव पवन कुमार मैठाणी, अर्जुन कंडारी, राजेंद्र रावत और मीडिया से मदन मोहन सत्ती एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य गढ़वाल हितैषिणी सभा दिल्ली, डॉ. तिलोमणी भट्ट तथा एडवोकेट जगदीश वोरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथिग फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के आयोजन और खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए आयोजक मण्डल की सराहना की l

उद्घाटन मैच उत्तराखंड क्रिकेट क्लब और पहाड़ बॉयज के बीच खेला गया l उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहाड़ बॉयज़ को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहाड़ बॉयज़ ने मैन ऑफ द मैच एवं टूर्नामेंट के पहले शतकवीर लक्ष्य सिंह के शानदार 100 रनों की बदौलत 220 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तराखंड क्रिकेट क्लब की पूरी टीम केवल 102 रन ही बना सकी। इस तरह पहाड़ बॉयज़ ने शानदार जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कियाl

Leave a Reply

Your email address will not be published.