कैप्टन कुलभूषण डोगरा की स्मृति में `केबीडी मैराथन दौड़’ रविवार को -

कैप्टन कुलभूषण डोगरा की स्मृति में `केबीडी मैराथन दौड़’ रविवार को

Share us on
83 Views

मैराथन दौड़  सिग्नल सेंटर के शानदार काम्प्लेक्स में सुबह 7 बजे शुरू होगी। 800 मीटर में दो बार  एशियन गेम्स में गोल्ड जीत चुके श्रीराम सिंह और  1500 मीटर में पूर्व एशियन चैम्पियन सुरेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे। दिल्ली के अनेक राष्ट्रीय चैम्पियन भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

 राकेश थपलियाल 

नई दिल्ली: रविवार 25 अक्टूबर को सेना के सिग्नल सेंटर में पहली `केबीडी मैराथन दौड़’ का आयोजन हो रहा है. केबीडी दौड़ कैप्टन  कुलभूषण डोगरा की स्मृति में आयोजित हो रही है. कुलभूषण डोगरा के सुपुत्र लेफ्टिनेंट जनरल विवेक डोगरा 1 आर्मी  हेडक्वार्टर सिग्नल रेजिमेंट के  ऑफिसर इन चीफ हैं और उन्ही के  नेतृत्व में इस दौड़ का आयोजन हो रहा है. दौड़ में करीब 300 धावक भाग लेंगे।

दौड़  सिग्नल सेंटर के शानदार काम्प्लेक्स में सुबह 7 बजे शुरू होगी। 800 मीटर में दो बार एशियन गेम्स में गोल्ड जीत चुके श्रीराम सिंह और  1500 मीटर में पूर्व एशियन चैम्पियन सुरेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे। दिल्ली के अनेक राष्ट्रीय चैम्पियन भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

कैप्टन कुलभूषण डोगरा उत्तर रेलवे में  एथलीट थे और साथ ही बेहतरीन क्रिकेटर थे. उन्होंने क्रिकेट में अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी का प्रतिनिधित्व किया था.  कैप्टन डोगरा साथ ही स्पोर्ट्स अथॉरिटी के एक कुशल एथलेटिक्स कोच भी थे.

एथलेटिक्स जगत में डोगरा साहब के नाम से जाने जाने वाले कप्तान डोगरा खुद बहुत फिट थे और भारत की क्रिकेट टीम के पहले फिटनेस कोच थे. उस समय भारत की क्रिकेट टीम में सुनील गावस्कर, मोहिंदर अमरनाथ और मदन लाल जैसे चोटी के खिलाडी थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published.