मोहित, पूनम, इशांत और अनन्य ने जीती कैप्टन कुलभूषण डोगरा स्मृति मैराथन दौड़ -

मोहित, पूनम, इशांत और अनन्य ने जीती कैप्टन कुलभूषण डोगरा स्मृति मैराथन दौड़

Share us on
118 Views

राकेश थपलियाल 

नई दिल्ली। रविवार की सुबह दिल्ली में सेना के 1 सिग्नल रेजिेर्मेंट में कार्निवाल का माहौल बन गया था. मौका था प्रसिद्ध एथलिट और भारतीय क्रिकेट टीम के फिटनेस एक्सपर्ट रहे कैप्टन कुलभूषण डोगरा की स्मृति में आयोजित मैराथन दौड़ का. रेजिमेंट के हरे भरे खूबसूरत मैदान में भागने वालो का जोश खरोश रैंक और पद से बढ़ कर था. करीब 500 धावकों ने इस दौड़ में हिस्सा लिया जिसमे जीतने वालों के लिए मैडल और सर्टीफिकेट थे. लेकिन देखने वाली बात थी रेस में शिरकत में करने वालों के होंसले और जज़्बे की. अफसरों के साथ जवानो और उनके परिवार वालों अथवा बच्चो ने ३ किलोमीटर और 5 किलोमीटर रेस दोड़ कर इस इवेंट को यादगार बना दिया।

दौड़ की प्लानिंग कैप्टन डोगरा के सुपुत्र सिग्नल रेजिेर्मेंट के लेफ्टिनेंट जनरल विवेक डोगरा की पत्नी अनुपमा ने की थी क्योंकि सिग्नल रेजिेर्मेंट में कैप्टन डोगरा ने काफी समय बिताया था. वो खुद एक अच्छे एथलीट थे और क्रिकेट से भी उनका बहुत लगाव था. सभी उन्हे लोग प्यार से `डोगरा साहब’ बुलाते थे और वो उस भारतीय टीम के फिटनेस एक्सपर्ट थे जिसमे सुनील गावस्कर, मोहिंदर अमरनाथ, और मदन लाल जैसे दिग्गज खिलाडी थे ।

रेस के बाद जनरल डोगरा ने कहा “आज में बहुत भावुक महसूस कर रहा हूँ. मेरे पापा (कैप्टन डोगरा) रनिंग के दीवाने थे और लोगों को भागने और स्वस्थ रहने की हिदायत देते थे. लेकिन इसी मैदान में  दो साल पहले उनके जीवन का अंत हुआ था.” जनरल डोगरा ने अपने अफसरों, उनके परिवारों और बच्चो को बड़ी संख्या में आज की दौड़में शिरकत करने के लिए शुक्रिया अदा किया और साथ ही अपने पिता के पुराने सहयोगियों और एथलीटों का इस समारोह में आने के लिए धन्यवाद दिया। “इस तरह के कार्यक्रमों से रैंक और पद से उप्पर उठकर भाईचारे की भावना उत्त्पन होती है और यही ऐसी इवेंट की सबसे बड़ा लाभ होता है.”

जनरल डोगरा ने आज के सफल कार्यक्रम के लिए सिग्नल के अफसरों रूचि पाठक और ज्योति मिश्रा का भी शुक्रिया अदा किया क्योंकि आज के कार्यक्रम की मुख्य रूप से सञ्चालन इन्ही दोनों अफसरों के देख रेख में हुआ था.

कुछ जाने माने पूर्व खिलाड़िओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए. इसमें मुख्य रूप से कप्तान सुरेश यादव (सेवनिर्वित) और टेस्ट क्रिकेट खिलाडी गुरशरण सिंह थे. अर्जुन अवार्डी सुरेश यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे.

गुरशरण सिंह ने बताया की कैसे शुरुआती दिनों में कैप्टन डोगरा उन्हें और जनरल विवेक को स्कूटर पर बैठा कर नेशनल स्टेडियम लाते थे जहाँ कोच गुरचरन सिंह ने उनके खेल को निखारा।

रिजल्ट:

पुरुष: 5 किलोमीटर: 1 मोहित यादव, 2 अंकित मौर्या, 3 ऋतू कुमार ।

महिला: 3 किलोमीटर: 1 पूनम कुमार 2, सिंधु भालेकर 3, शिवाली रैना ।

बॉयज़: 3 किलोमीटर: 1 इशांत, 2 निशांत, 3 सक्शन कुमार ।

गर्ल्ज़: 3 किलोमीटर : 1 अनन्य कुमार, 2 शौर्य कुमार, 3 अदिति सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published.