ओलंपिक में भाग लेने तोक्यो जाते हुए हवाईअड्डे पर तलवारबाज भवानी देवी से हो गया तिरंगे का अपमान -
PokerBaazi launches its new brand campaign ‘Tu Poker Khelta Hai Kya?’ featuring Shahid Kapoor. सीवीएस ने स्वामी दयानंद सरस्वती डे-नाइट टी-20 इंटर कॉलेज क्रिकेट में जाकिर हुसैन कॉलेज को 6 विकेट से हराया। एआरएसडी कॉलेज ने स्वामी दयानंद सरस्वती डे-नाइट टी-20 इंटर कॉलेज पीजीडीएवी (सांध्य) को तीन विकेट से हराया। India women go down to China, finish second in Group A. Rohit to lead India in ICC Men’s T20 World Cup 2024, Rishabh Pant and Sanju Samson are back. India Squad: Rohit Sharma (Captain), Hardik Pandya (Vice Captain), Yashasvi Jaiswal, Virat Kohli, Suryakumar Yadav, Rishabh Pant (WK), Sanju Samson (WK), Shivam Dube, Ravindra Jadeja, Axar Patel, Kuldeep Yadav, Yuzvendra Chahal, Arshdeep Singh, Jasprit Bumrah, Mohd. Siraj. Reserves – Shubman Gill, Rinku Singh, Khaleel Ahmed and Avesh Khan. .पीजीडीएवी ए टीम ने दूसरे स्वामी दयानंद सरस्वती डे-नाइट टी-20 इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट स्टीफंस कॉलेज को दस विकेट से हराया। Rory and Lowry win in New Orleans. Muthoot Finance to sponsor Royal Football Club for Delhi Soccer Association league 2023-24 . वीरेंद्र नानावटी को एशिया एक्वेटिक्स के पहले उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। Diksha shoots under par to finish in Top-25 in South African Women’s Open . श्रेष्ठ यादव के तूफानी शतक से पीजीडीएवी कॉलेज 233 रनों से जीता।

ओलंपिक में भाग लेने तोक्यो जाते हुए हवाईअड्डे पर तलवारबाज भवानी देवी से हो गया तिरंगे का अपमान

Share us on
1,423 Views

भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने हेलमेट से तिरंगा हटा लिया था, क्योंकि विकेट कीपिंग करते हुए उन्हें कई बार हेलमेट मैदान पर नीचे रखना पड़ता था और फील्डिंग करते हुए हेलमेट पर खिलाड़ी का पैर लगने का खतरा भी रहता था।

राकेश थपलियाल

नई दिल्ली। भारत की तलवारबाज सी ए भवानी देवी से अनजाने में ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए इटली से जापान के शहर तोक्यो की यात्रा के दौरान भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान हो गया।
भवानी देवी देश की पहली तलवारबाज हैं जिन्होंने ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में एक फोटो डाली है जिसमे वह अपने किट बैग के हैंडल को हाथ में पकड़े हुए हैं। इस किट बैग में नीचे की तरफ तिरंगा बना हुआ है और भवानी देवी ने इसे जिस तरह पकड़ा है उससे तिरंगे के नजदीक उनका पैर नजर आ रहा है।
हम यह मान सकते हैं कि भवानी देवी को यह पता नही होगा की उनका पैर तिरंगे की तरफ है। देश के लिए खेलने वाला खिलाड़ी या अन्य देशवासी जानबूझ कर ऐसा कभी नहीं कर सकता। किट बैग बनवाने वालों को इसका ध्यान रखना चाहिए था की अगर बैग को बीच के बजाए ऊपर की तरफ से पकड़ा जाएगा तो तिरंगा नीचे की तरफ आएगा। किट बैग में व्हील भी तिरंगे के निचले हिस्से में ही लगे हैं।
यह जरूरी है कि तिरंगे को बैग में ऊपर की तरफ लगाया जाए। जिस किसी वस्तु पर तिरंगा बना हो वह जमीन पर नहीं लगनी चाहिए।

भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हेलमेट पर तिरंगा दिख रहा हैं।

 

इसी वजह से भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने हेलमेट से तिरंगा हटा लिया था, क्योंकि विकेट कीपिंग करते हुए उन्हें कई बार हेलमेट मैदान पर नीचे रखना पड़ता था और फील्डिंग करते हुए हेलमेट पर खिलाड़ी का पैर लगने का खतरा भी रहता था।

भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने हेलमेट से तिरंगा हटाने के बाद।

वैसे इसी फोटो में भवानी देवी ने तिरंगा लगी जर्सी भी पहनी हुई है। जो इस बात का प्रतीक है कि वह तिरंगे का कितना सम्मान करती हैं और यह उन्हें कितना प्यारा है।

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव राजीव मेहता फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट भी हैं।उम्मीद यही है कि भारत के शीर्ष खेल अधिकारी भवानी देवी को इस बारे में बता कर उन्हे सतर्क रहते हुए भविष्य ऐसा न होने देने की हिदायत जरूर देंगे।

विज्ञापन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.