दिल्ली की धाविका सोनम ने 2000 मीटर स्टेपलचेज और राजस्थान के सिद्धार्थ चौधरी ने शाट पुट में बनाया नेशनल यूथ रिकार्ड -

दिल्ली की धाविका सोनम ने 2000 मीटर स्टेपलचेज और राजस्थान के सिद्धार्थ चौधरी ने शाट पुट में बनाया नेशनल यूथ रिकार्ड

Share us on
126 Views

खेल टुडे ब्यूरो

भोपाल:  दिल्ली की धाविका सोनम ने रविवार को यहां टीटी नगर एथलेटिक्स परिसर में 2000 मीटर स्टेपल चेज में नया नेशनल यूथ रिकार्ड कायम किया। सोनम ने 6.45.71 मिनट समय के साथ रेस का समापन किया। सोनम के अलावा राजस्थान के सिद्धार्थ चौधरी ने 21.04 मीटर के साथ नया नेशनल यूथ रिकार्ड कायम किया।

2000 मीटर स्टेपलचेज में सी. कीर्थियाना (तेलंगाना) को रजत मिला जो 7.17.37 मिनट समय के साथ सोनम से काफी पीछे दूसरे स्थान पर रहीं। एकता प्रतीप (मध्य प्रदेश) 7.28.41 मिनट के कांस्य जीतने में सफल रहीं। शाट पुट में सिद्धार्थ चौधरी 21.04 मीटर की दूरी नापी जबकि उत्तर प्रदेश के आशुतोष दुबे 19.70 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अनुराग सिंह (उप्र) ने 19.68 मीटर के साथ कांस्य जीता।से

रविवार से इंदौर के अभय प्रशाल में कबड्डी के मुकाबले शुरू हुए। सोमवार से खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के लिए नया दिन होगा क्योंकि अब कुछ और खेलों के मुकाबले शुरू होंगे। उज्जैन में मलखंभ के मुकाबले कल से शुरू होंगे। साथ ही खरगोन में वाटर स्लालोम के मुकाबले भी कल ही शुरु होंगे। इसके अलावा इंदौर टेनिस क्लब में टेनिस के मुकाबलों की भी शुरुआत होगी। इसी तरह इंदौर के बास्केटबाल काम्पलेक्स में कल से वेटलिफ्टिंग के मैच भी खेले जाएंगे।

सिद्धार्थ चौधरी.

एथलेटिक्स

सबसे पहले लड़कों के लांग जम्प की बात करते हैं। इस स्पर्धा का स्वर्ण बालाजीवा के. (तमिलनाडु) ने 7.28 मीटर दूरी के साथ जीता। रजत महेश सतीश जाधव (महाराष्ट्र) 7.11 मीटर को मिला जबकि कांस्य लक्ष्मीकांत सिंह (उप्र) ने 7.04 मीटर के साथ जीता। इसी तरह डिस्क्स थ्रो में रिषभ सिंह (हरियाणा) ने 57.74 मीटर के साथ बाजी मारी जबकि सुमित कुमार (राजस्थान) ने 54.52 मीटर के साथ रजत और रितिक (हरियाणा) ने 53.48 मीटर के साथ कांस्य जीता।

लड़कों के 800 मीटर का स्वर्ण शकील (राजस्थान) ने जीता। शकील ने 1:52.15 मिनट समय निकाला। सोमनाथ चौहान (हरियाणा) ने 1:52.22 मिनट के साथ रजत और आदर्श कुमार मौर्या (मप्र) ने 1:52.23 के साथ कांस्य जीता। 200 मीटर का स्वर्ण वरुण मनोहर (तमिलनाडु) ने जीता। वरुण ने 21.67 सेकेंड समय निकाला। मंगल कुमार (उप्र) ने 21.90 सेकेंड के साथ दूसरा और अभय सिंह (मप्र) ने 22.1 सेकेंड क साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

सिद्धार्थ चौधरी स्वर्ण पदक के साथ.

शाट पुट में सिद्धार्थ चौधरी (राजस्थान) ने बाजी मारी। चौधरी ने 21.04 मीटर के साथ पहला जबकि आशुतोष दुबे (उत्तर प्रदेश) ने 19.70 मीटर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। अनुराग सिंह (उप्र) ने 19.68 मीटर के साथ कांस्य जीता। 400 गुणा 400 मीटर रिले में दिल्ली की टीम ने 3.22.38 मिनट के साथ सोना जीता। तमिलनाडु 3.25.82 मिनट को रजत और हरियाणा 3.29.28 मिनट को कांस्य मिला।

2000 मीटर स्टेपलचेज की बात करें तो अजीत (मध्य प्रदेश) ने पहला स्थान पाया। अजीत ने 6.01.107 मिनट समय लिया। सुमित राठी (हरियाणा) 6.02.564 मिनट के साथ दूसरे और सोहेल बेग (उत्तराखंड) 6.02.568 मिनट के साथ तीसरे रहे।

लड़कियों के 800 मीटर का स्वर्ण आशा किरण बारला (झारखंड) ने जीता। आशा ने 2:07.37 मिनट समय के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि लक्षिता विनोद (गुजरात) ने 2:10.18 मिनट के साथ दूसरा और प्रिया नितिन पटेल (महाराष्ट्र) ने 2:12.56 मिनट के साथ तीसरा स्थान पाया।

200 का स्वर्ण शिवकन्या मुकाती (मप्र) ने 25.10 सेकेंड के साथ जीता। तमन्ना (हरियाणा) ने 25.30 सेकेंड के साथ रजत और एस. मेघाश(केरला) ने 25.63 सेकेंड के साथ कांस्य जीता। हिमाचल प्रदेश ने ग्रुप-बी में प. बंगाल को 45-32 से हराया

इसी तरह, 4 गुणा 400 मीटर रिले में महाराष्ट्र टीम ने बाजी मारी। इस टीम ने 3.52.68 मिनट के साथ सोना जीता। दिल्ली की टीम 3.53.85 मिनट के साथ दूसरे और तमिलनाडु की टीम 4.00.95 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर रही।

कबड्डी

इंदौर के अभय प्रशाल में कबड्डी के मुकाबले शुरू हुए। कबड्डी में लड़के औऱ लड़कियों के वर्ग में 8-8 टीमें हैं, जिन्हें 4-4 के ग्रुप में विभाजित किया गया है। लड़कियों के वर्ग में मेजबान मप्र को ग्रुप-ए में हरियाणा, तेलंगाना के साथ रखा गया है। लड़कों के वर्ग में भी मप्र को ग्रुप-ए में रखा गया है। इसमें राजस्थान, बिहार औऱ महाराष्ट्र की टीमें हैं।

दिन के पहले मैच में हरियाणा की लड़कियों ने ग्रुप-ए मुकाबले में महाराष्ट्र को 42-25 से हराया। एक अन्य मैच में बिहार ने चंडीगढ़ को 59-24 से शिकस्त दी। इसी तरह लड़कों के वर्ग में उत्तर प्रदेश ने ग्रुप-बी मैच में चंडीगढ़ को 64-26 से हराया।

इसके बाद मेजबान मध्य प्रदेश को राजस्थान के हाथों 33-55 से हार मिली। महिला वर्ग में ग्रुप-ए में मप्र ने तेलंगाना को 46-28 से हराया जबकि महाराष्ट्र ने लड़कों के ग्रुप-ए में बिहार को 38-32 से हराया। एक अन्य मैच में हिमाचल प्रदेश ने ग्रुप-बी में प. बंगाल को 45-32 से हराया। दिल्ली के लड़को ने ग्रुप-बी मैच में चंडीगढ़ को 59-30 से हराया।

हाकी

पुरुषों के मुकाबले में मेजबान मप्र ने झारखंड को 5-1 से हराया जबकि उप्र ने बिहार को 9-2 से करारी शिकस्त दी। सुल्तान जोहोर कप और जूनियर विश्व कप में भारत के लिए खेल चुके कप्तान शारदा नंद तिवारी ने दो गोल किए। यूपी के लिए राजन गुप्ता ने भी दो गोल किए। मप्र के लिए मोहम्मद जैद खान, श्रेयस धुपे, अली अहमद, सत्यम बाडरे, जमीर मोहम्मद ने गोल किए। पुरुषों के एक अन्य मैच में ओडिशा ने हरियाणा क 3-2 से हराया जबकि पंजाब ने चंडीगढ़ को 4-1 से शिकस्त दी।

महिलाओं के मैच में हरियाणा ने झारखंड के साथ गोलरहित ड्रा। इसी तरह उत्तर प्रदेश ने मिजोरम को 3-1 से हराया। उप्र के लिए वंदना पटेल ने एक गोल किया जबकि सुनीता कुमार ने दो गोल किए। मिजोरम की ओर से कप्तान लालथानलुआंगी ने एकमात्र गोल किया। एक अन्य मैच में मेजबान मध्य प्रदेश ने ओडिशा को 5-0 से हराया। इसी तरह एक अन्य मैच में पंजाब ने मणिपुर को 8-3 से हराया।

फुटबाल

केरल ने मप्र को 5-0 से हराया। पूरे के दौरान केरल के खिलाड़ी हावी रहे। मप्र ने अपनी हार को टालने या हार के अंतर को कम करने के लिए कई अच्छे प्रयास किए लेकिन वे नाकाम रहे। इसी तरह एक अन्य मैच में पंजाब ने अरुणाचल प्रदेश को 3-0 से हराया।

परिणाम-

एथलेटिक्स-

पुरुष-

लांग जम्प- 1. बालाजीवा के. (तमिलनाडु) 7.28 मीटर. 2. महेश सतीश जाधव (महाराष्ट्र) 7.11 मीटर, 3. लक्ष्मीकांत सिंह (उप्र) 7.04 मीटर

डिस्क्स थ्रो-1. रिषभ सिंह (हरियाणा) 57.74 मीटर, 2. सुमित कुमार (राजस्थान) 54.52 मीटर, 3. रितिक (हरियाणा) 53.48 मीटर

800 मीटर-1. शकील (राजस्थान) 1:52.15 ,2.सोमनाथ चौहान (हरियाणा) 1:52.22, आदर्श कुमार मौर्या (मप्र) 1:52.23

200 मीटर-1. वरुण मनोहर (तमिलनाडु) 21.67, 2. मंगल कुमार (उप्र) 21.90, 3. अभय सिंह (मप्र) 22.13

शाट पुट-1. सिद्धार्थ चौधरी (राजस्थान) 21.04 मीटर, 2. आशुतोष दुबे (उत्तर प्रदेश) 19.70 मीटर, 3. अनुराग सिंह (उप्र) 19.68 मीटर

2000 मीटर स्टेपलचेज- 1. अजीत (मध्य प्रदेश), 6.01.107 मिनट 2. सुमित राठी (हरियाणा)6.02.564 मिनट, 3. सोहेल बेग (उत्तराखंड) 6.02.568 मिनट

400 गुणा 400 मीटर रिले- 1. दिल्ली 3.22.38, 2. तमिलनाडु 3.25.82 मिनट, 3. हरियाणा 3.29.28 मिनट

 

महिला

800 मीटर-1. आशा किरण बारला (झारखंड) 2:07.37, 2. लक्षिता विनोद (गुजरात) 2:10.18, 3. प्रिया नितिन पटेल (महाराष्ट्र) 2:12.56

200 मीटर-1. शिवकन्या मुकाती (मप्र) 25.10 सेकेंड, 2. तमन्ना (हरियाणा) 25.30 सेकेंड, 3. एस. मेघा श(केरला) 25.63 सेकेंड

2000 मीटर स्टेपल चेज- 1. सोनम (दिल्ली) 6.45.71, 2. सी. कीर्थियाना (तेलंगाना) 7.17.37 मिनट, 3. एकता प्रतीप (मध्य प्रदेश) 7.28.41 मिनट

4 गुणा 400 मीटर रिले- 1. महाराष्ट्र 3.52.68 मिनट, 2. दिल्ली 3.53.85, 3. तमिलनाडु 4.00.95 मिनट

कबड्डी

महिला- हरियाणा ने ग्रुप-ए मुकाबले में महाराष्ट्र को 42-25 से हराया, बिहार ने ग्रुप-बी मैच में चंडीगढ़ को 59-24 से हराया, मप्र ने ग्रुप-ए मुकाबले में तेलंगाना को 46-28 से हराया, हिमाचल प्रदेश ने ग्रुप-बी में प. बंगाल को 45-32 से हराया

पुरुष – उत्तर प्रदेश ने ग्रुप-बी मैच में चंडीगढ़ को 64-26 से हराया, राजस्थान ने ग्रुप-ए मैच में मप्र को 55-33 से हराया, महाराष्ट्र ने ग्रुप-ए में बिहार को 38-32 से हराया, दिल्ली ने चंडीगढ़ को ग्रुप-बी मैच में 59-30 से हराया

हाकी

पुरुष- मेजबान मप्र ने झारखंड को 5-1 से हराया, उप्र ने बिहार को 9-2 से करारी शिकस्त दी, ओडिशा ने हरियाणा क 3-2 से हराया

महिला-हरियाणा और झारखंड ने गोलरहित ड्रा खेला, उप्र ने मिजोरम को 3-1 से हराया, मध्य प्रदेश ने ओडिशा को 5-0 से हराया

फुटबाल

पुरुष- केरल ने मप्र को 5-0 से हराया, पंजाब ने अरुणाचल प्रदेश को 3-0 से हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.