दिल्ली में लविंग हार्ट फाउंडेशन के जरिए बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए खेल प्रेमी -

दिल्ली में लविंग हार्ट फाउंडेशन के जरिए बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए खेल प्रेमी

Share us on
1,602 Views

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। खेल प्रेमियों का संगठन लविंग हार्ट फाउंडेशन दिल्ली के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों मयूर विहार, अक्षरधाम और आईटीओ पुल पुश्ता पर जो बाढ़ पीड़ित नागरिक राहत शिवरों में रह रहे हैं उन्हें खाद्य सामग्री वितरित कर अपना सामाजिक दायित्व निभा रही है।
लविंग हार्ट फाउंडेशन के रजत शर्मा, गीतांजलि शर्मा, माधव और देवहूति वशिष्ठ और नीरज शर्मा खेल प्रेमी हैं और खेल आयोजनों के साथ साथ खिलाड़ियों की मदद भी करते रहते हैं।

यह फाउंडेशन 2018 से दिल्ली में जरूरतमंदों की सहायता करती आ रही है। उसके द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष सहयोग किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.