कृतज्ञ, शिवांक, स्वास्तिक और दिव्यांश डाॅज स्पोर्टस की जीत में चमके -

कृतज्ञ, शिवांक, स्वास्तिक और दिव्यांश डाॅज स्पोर्टस की जीत में चमके

Share us on
134 Views

51वां अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026

डाॅज स्पोर्टस टीम के कृतज्ञ सिंह को ‘कीमती प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवार्ड प्रदान करते हुए श्री अमित बंसल (बी सी सी आई अंपायर) और श्री महाराज किशन ( असिटेंट टूर्नामेंट सेक्रेटरी, गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल सोसाइटी)।

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। कृतज्ञ सिंह (51 रन और 2/38), स्वास्तिक चिकारा (65 रन और 2/9) और शिवांक वशिष्ठ (47 नॉट आउट, और 2/53) के शानदार आल राउंड खेल से डाॅज स्पोर्टस ने बुधवार को 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में टेलिफन्कन क्रिकेट क्लब को 84 रनों से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया।

टेलिफन्कन क्रिकेट क्लब के कप्तान भरत सिंधवानी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया।  डाॅज स्पोर्टस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 7 विकेट पर 331 रन बनाए। जवाब में टेलिफन्कन क्रिकेट क्लब की टीम 33.2 ओवर में 247 रन पर आल आउट हो गई।

प्रमुख स्कोर

———————-

डाॅज स्पोर्टस :  40 ओवर में 7 विकेट पर 331(दिव्यांश जोशी 66 (34) नॉट आउट, स्वास्तिक चिकारा 65 (36), कृतज्ञ सिंह, 51(59), शिवांक वशिष्ठ 47 (28) नॉट आउट,  शुभम मिश्र 3/66)।

टेलिफन्कन क्रिकेट  क्लब : 33.2 ओवर में आल आउट 247: (शुभम मिश्रा 53(39), यश डबास 35 (20) और सौरभ देशवाल 33(22), स्वास्तिक चिकारा 2/9, कृतज्ञ सिंह 2/38, अखिल चौधरी 2/39, निखिल यादव 2/53, शिवांक वशिष्ठ 2/53)।

—————————–

कीमती प्लेयर ऑफ द मैच

कृतज्ञ सिंह, 51 और 2/38

डाॅज स्पोर्टस। 

श्री अमित बंसल (बी सी सी आई अंपायर) और श्री महाराज किशन ( असिटेंट टूर्नामेंट सेक्रेटरी, गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल सोसाइटी) ने अवार्ड प्रदान किया।

स्पोर्ट्स सन फाइटर ऑफ द मैच

शुभम मिश्रा 53 और 3/66

टेलिफन्कन क्रिकेट क्लब। 

श्री मदन शर्मा (सेक्रेटरी, टेलिफन्कन क्रिकेट क्लब) और अजय वीर नागर (सदस्य, डी डी सी ए लीग एवं टूर्नामेंट कमेटी) ने अवार्ड प्रदान किया।

 गुरुवार को कोई मैच नहीं होगा। 

शुक्रवार का मैच: 

सोनेट क्रिकेट क्लब बनाम दिल्ली क्रिकेट क्लब, स्थान: खालसा कॉलेज।

Leave a Reply

Your email address will not be published.