दयाल सिंह कॉलेज ने श्यामलाल कॉलेज सांध्य को 148 रनों से रौंद कर दिल्ली यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया -
Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। A New Era of Sporting Leadership at Delhi Golf Club; Former National Champion and Coach Amandeep Johl Elected Captain। India’s most popular golf venue, Delhi Golf Club ready to play host to the DP World India Championship. India’s Shubhankar Sharma hoping to strike form at DP World India Championship. VBF concludes Khele Sanand Sports Utsav 2026, bringing 45,000+ young athletes together across 105 villages.

दयाल सिंह कॉलेज ने श्यामलाल कॉलेज सांध्य को 148 रनों से रौंद कर दिल्ली यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

Share us on
1,386 Views

दिल्ली प्रीमियर लीग खिलाड़ी लेफ्ट आर्म स्पिनर मृणाल ने शानदार गेंदबाजी कर 8 विकेट झटके

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग खिलाड़ी लेफ्ट आर्म स्पिनर मृणाल की शानदार गेंदबाजी (5 रन देकर 8 विकेट) गुरनूर (19 रन पर 2 और 28 रन ) की बदौलत दयाल सिंह कॉलेज ने श्याम लाल कॉलेज सांध्य को दिल्ली यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में 148 रनों से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज के मैदान पर दयाल सिंह कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन 35.5 ओवर में बनाए। अक्षत बिष्ट ने 36 रन 4 चौके, उप कप्तान संयम सिंह ने 33 रन 4 चौक व 1 छक्का तथा गुरनूर  ने 28 रन 3 छक्के 1 चौका की मदद से बनाये। रोनित ने 34 रन देकर 4 विकेट लिए।

जवाब में श्यामलाल कॉलेज सांध्य टीम 9.1 ओवर में 34 रनों पर सिमट गई। दिल्ली प्रीमियर लीग खिलाड़ी मृणाल ने 4.1 ओवर में 5 रन देकर 8 विकेट लिए। गुरनूर ने 19 देकर 2 विकेट प्राप्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.