महिला क्रिकेट की कहानी नए सिरे से लिखने वाली एक ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए यूपी वॉरियर्स ने वैश्विक दूरदर्शी रचनात्मक लोगों के साथ हाथ मिलाया -
Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। A New Era of Sporting Leadership at Delhi Golf Club; Former National Champion and Coach Amandeep Johl Elected Captain। India’s most popular golf venue, Delhi Golf Club ready to play host to the DP World India Championship. India’s Shubhankar Sharma hoping to strike form at DP World India Championship. VBF concludes Khele Sanand Sports Utsav 2026, bringing 45,000+ young athletes together across 105 villages.

महिला क्रिकेट की कहानी नए सिरे से लिखने वाली एक ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए यूपी वॉरियर्स ने वैश्विक दूरदर्शी रचनात्मक लोगों के साथ हाथ मिलाया

Share us on
1,177 Views
कैपरी स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली यूपी वारियर्स ने महिला क्रिकेट में क्रांतिकारी बदलाव के लिए एआरटी एंड एम और विक्ट्री स्पोर्ट्स मीडिया के साथ हाथ मिलाया। निर्देशक और कार्यकारी निर्माता (ईपी) अर्लीन नेल्सन, एएससी डीजीए, वैश्विक स्तर पर खेलों में महिलाओं के महत्व को दर्शाते हुए सबसे अलग तरीके से अपनी असाधारण कहानी बयां करती हैं।

 खेल टुडे ब्यूरो 

मुंबई: इस साल की शुरुआत में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के उद्घाटन सीजन की असाधारण सफलता के बाद कैपरी स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली यूपी वारियर्स टीम, एक अनोखी डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से महिला क्रिकेट की कहानी को दर्शकों के सामने लाने के लिए तैयार है। यह डॉक्यूमेंट्री टीम को करीब से तथा वास्तविक तरीके से सबके सामने लाएगी। साथ ही यह उत्तर प्रदेश की इस टीम से जुड़े जादुई क्षणों, सीजन की जीत, कठिन चुनौतियों, सफलताओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं से जुड़े खेलों की वास्तविकताएं सबके सामने रखेगी।

एक ऐसे युग में जहां महिलाओं की खेलों में हिस्सेदारी बढ़ रही है, यूपी वारियर्स फ्रैंचाइजी न केवल क्रिकेट में बल्कि खेल के पूरे परिदृश्य में लैंगिक बाधाओं को तोड़ने की प्रथा का नेतृत्व करना चाहती है।

एआरटी एंड एम और विक्ट्री स्पोर्ट्स मीडिया द्वारा सह-निर्मित यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज एक सांस्कृतिक मील का पत्थर साबित होगी, जो सामाजिक और आर्थिक बदलाव की दिशा में प्रयास करने की यात्रा में सभी क्षेत्रों में खिलाड़ियों और महिलाओं को प्रेरित करेगी। कैपरी स्पोर्ट्स एक व्यापक और विविध व्यूअरशिप की आशा करता है। उसका मानना है कि इसमें क्रिकेट प्रेमी, खेल प्रेमी, महत्वाकांक्षी युवा महिला क्रिकेटर और खेल में महिलाओं की सम्मोहक कहानी को समझने के लिए उत्सुक कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है।

पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता अर्लीन नेल्सन, एएससी डीजीए, सीरीज की निदेशक और कार्यकारी निर्माता हैं। नेल्सन की विशेषता यह है कि वह सम्मोहक कथाओं का कुशलता से निर्माण करती हैं और एक शानदार कहानी के रूप में उसे दर्शकों के सामने प्रस्तुत करती हैं। यूनाइटेड टैलेंट एजेंसी (यूटीए) द्वारा प्रतिनिधित्व करते हुए, नेल्सन यूपी वारियर्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज का निर्देशन करेंगी। इस प्रयास के तहत उनका फोकस मानव मानस के सबसे गहरे कोनों का पता लगाना होगा। साथ ही हम जिस दुनिया में रहते हैं, वह उसकी पूरी शक्ति और जुनून को व्यक्त करना चाहेंगी। वह सिनेमा जैसे सशक्त माध्यम से जरिए एक मजबूत महिला टीम की कहानी लोगों तक पहुचाएंगी।

अर्लीन नेल्सन ने कहा, “आज एक वैश्विक आधार महिला नायकों को सबसे आगे ले जा रहा है। डॉक्यूमेंट्री इस गति को अपनाती है और मुझे एक हर लिहाज से समृद्ध कहानी बुनने की आजादी देती है, जहां हर तरह से मजबूत महिला एथलीट अग्रणी के रूप में उभरती हैं। मुझे यह बताने का काम सौंपा गया है और यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मेरा मानना है कि सार्वभौमिक कहानी दुनिया भर के दर्शकों को लुभाने वाली है।”

एआरटी एंड एम के सह-संस्थापक और निर्माता/शोअरनर-अर्नब चक्रवर्ती ने प्रभावशाली कहानी कहने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने क्रिकेट को बड़े वैश्विक दर्शकों तक ले जाने और दुनिया भर में युवा लड़कियों को खेल के लिए प्रेरित करने में डॉक्यूमेंट्री की भूमिका पर जोर दिया।

विक्ट्री स्पोर्ट्स मीडिया के सीईओ जय खन्ना ने यूपी वॉरियर्स को मूल रूप में लोगों से साझा करने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि विश्व स्तर पर वारियर्स की कहानी,  उसकी उपलब्धियां, नए आयाम लिखना हर लिहाज से भावी पीढ़ियों को प्रेरित करने वाली हैं औऱ इन्हें लोगों के सामने सही तरीके से पेश किया जाना चाहिए।

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का मूल्य वर्तमान में 15.0 करोड़ डॉलर है और कैपरी स्पोर्ट्स के पास यूपी वारियर्स फ्रैंचाइज़ी का स्वामित्व है, जो इस मूल्यांकन में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। इस टीम पर बनने वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज न केवल खेल में महिलाओं की शक्ति के प्रमाण के रूप में पेश करेगी बल्कि महिला क्रिकेट के उभरते परिदृश्य में एक रणनीतिक निवेश के रूप में भी इसे सबके सामने लाएगी।

नवंबर 2023 से अप्रैल 2024 के बीच शूट की जाने वाली इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज का लक्ष्य गहन तैयारी के चरण से लेकर टूर्नामेंट के केंद्र तक टीम की संपूर्ण यात्रा को दर्शाना है। यह टाइमिंग दर्शकों के लिए एक न भूलने वाला अनुभव साबित होगा, जो यूपी वॉरियर्स के विकास और समर्पण पर पर्दे के पीछे की झलक पेश करती है।

टीम की कप्तान एलिसा हीली ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “मेरा मानना है कि यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज महिलाओं के खेल के लिए एक क्रांतिकारी क्षण है, जो महिला क्रिकेट को लेकर लोगों के मन में एक नया दृष्टिकोण पेश करेगी। यह बताएगी कि महिला क्रिकेट सार्वजनिक धारणा को नया आकार दे सकती है।”

यूपी वारियर्स टीम की मालिक और कैपरी स्पोर्ट्स के डायरेक्टर जिनिशा शर्मा ने कहा, “हमारी डॉक्यूमेंट्री सीरीज सिर्फ क्रिकेट पसंद करने वालों के दिलों पर कब्जा नहीं करने वाली है; यह उन महिलाओं की आवाज को बुलंद करेगी, जो बदलाव की उत्प्रेरक हैं। वारियर्स को न केवल अपने एथलेटिक कौशल बल्कि समाज और व्यवसाय को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने पर गर्व है। यह एक ऐसा मील का पत्थर है, जिसकी चर्चा खेल के मैदान से बाहर तक होती है।”

कैप्री स्पोर्ट्स के बारे में

कैप्री स्पोर्ट्स कैपरी ग्लोबल होल्डिंग के पोर्टफोलियो का हिस्सा है और अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से यह विभिन्न क्षेत्रों में रुचि रखता है। ग्रुप के प्रमुख उद्यम गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी), हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (एचएफसी), और स्पोर्ट्स वेंचर (यूएई आईएलटी20 लीग, महिला प्रीमियर लीग, खो खो लीग और प्रो-कबड्डी लीग में फ्रेंचाइजी के मालिक) हैं। ग्रुप कंपनी- कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड (सीजीसीएल) बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है और निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स का हिस्सा है। कैपरी ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड (सीजीसीएल) एक विविध गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है। (एनबीएफसी) बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सूचीबद्ध है और निफ्टी स्मॉल कैप 250 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी एमएसएमई ऋण, किफायती आवास वित्त, गोल्ड लोन और निर्माण वित्त जैसे उच्च विकास वाले क्षेत्रों में काम करती है। कंपनी छह प्रमुख वाणिज्यिक बैंकों के कार ऋण उत्पादों के लिए कॉर्पोरेट वितरक के रूप में भी कार्य करती है। सीजीसीएल 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैली 700 से अधिक शाखाओं के अपने मजबूत नेटवर्क के माध्यम से देश के उत्तरी और पश्चिमी भौगोलिक क्षेत्रों में बैंकों की सेवाओं से दूर रहने वाले लोगों को अपने ऋण उत्पाद प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.