रोहन जेटली फिर बने डीडीसीए के अध्यक्ष, कीर्ति आज़ाद को हराया, सचिव पद पर जीते अशोक शर्मा ‘मामा’ ने कांटे की टक्कर में विनोद तिहारा को दी मात -

रोहन जेटली फिर बने डीडीसीए के अध्यक्ष, कीर्ति आज़ाद को हराया, सचिव पद पर जीते अशोक शर्मा ‘मामा’ ने कांटे की टक्कर में विनोद तिहारा को दी मात

Share us on
573 Views

जेटली ग्रुप ने चुनाव में क्लीन स्वीप किया, उनके उम्मीदवार सभी पदों पर जीते

रोहन जेटली (दाएं)ओर अशोक शर्मा।

राकेश थपलियाल

नई दिल्ली। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन (डी डी सी ए) के चुनाव 2024 के परिणाम आ गए हैं। सोमवार की रात लगभग ढाई बजे तक चली वोटों की गिनती के बाद रोहन जेटली एक बार फिर अध्यक्ष चुने गए वहीं अशोक शर्मा ‘मामा’ पहली बार सचिव पद पर जीते।जेटली ग्रुप ने चुनाव में क्लीन स्वीप किया। उनके उम्मीदवार सभी पदों पर जीते।

अध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर में रोहन जेटली ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद व पूर्व टेस्ट क्रिकेटर  कीर्ति आज़ाद को 800 वोटों से हराया। रोहन को 1577 और कीर्ति आज़ाद को 777 वोट मिले।

सचिव पद के लिए अशोक शर्मा और विनोद तिहरा के बीच खूब संघर्ष हुआ पर अंत में अशोक शर्मा 149 वोटों से विजयी रहे। अशोक को 893 और तिहरा को 744 वोट मिले। संजय  भारद्वाज को 512 और एक अन्य संजय  भारद्वाज को 151 वोट मिले।

उपाध्यक्ष पद पर सुश्री शिखा कुमार ने राकेश कुमार बंसल को 710 वोटों से हराया। शिखा को 1246 वोट मिले और राकेश कुमार बंसल 536 वोट मिले। अन्य उम्मीदवार सुधीर कुमार अग्रवाल को 498 वोट मिले।शिखा डीडीसीए के पूर्व उपाध्यक्ष और बीसीसीआई के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सी के खन्ना की बेटी हैं। शिखा की माँ  श्रीमती शशि खन्ना भी डीडीसीए की पदाधिकारी रह चुकी हैं।

कोषाध्यक्ष पद पर हरीश सिंगला जीते। उन्होंने गुरप्रीत सरीन को 734 वोटों से हराया। हरीश को 1328 और सरीन को 594 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर अमित ग्रोवर विजयी रहे। उन्होंने करनैल सिंह को 570 वोटों से हराया। अमित को 1189 और करनैल को 619 वोट मिले।

श्याम शर्मा और रोहन जेटली।

रोहन जेटली को जीत की बधाई देते हुए पूर्व इंडिया क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना।

परिणाम डीडीसीए – 2024 

अध्यक्ष: रोहन जेटली- 1577

उपाध्यक्ष:  शिखा कुमार- 1246

सचिव:  अशोक शर्मा ‘मामा’- 893

कोषाध्यक्ष: हरीश सिंगला- 1328

संयुक्त सचिव: अमित ग्रोवर- 1189

निदेशक:

1. आनंद वर्मा – 985

2. मंजीत सिंह – 1050

3. नवदीप मल्होत्रा ​​- 1034

4. श्याम शर्मा – 1165

5. तुषार सहगल – 926

6. विकास कत्याल – 1054

7. विक्रम कोहली – 939 ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.