ट्रैप शूटिंग में मध्य प्रदेश की पूनम रघुवंशी ने जीता स्वर्ण पदक -

ट्रैप शूटिंग में मध्य प्रदेश की पूनम रघुवंशी ने जीता स्वर्ण पदक

Share us on
1,455 Views

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की शूटिंग स्पर्धा के तीसरे दिन, मध्य प्रदेश की पूनम रघुवंशी ने ट्रैप महिला यूथ श्रेणी में 39 अंकों के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

तमिलनाडु की तनिष्का ने 38 अंकों के साथ रजत पदक जीता, जबकि दिल्ली की अद्या कट्याल ने 30 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

पदक जीतने के बाद पूनम ने कहा, “जिस दिन मेरा नाम लिस्ट में आया, उसी दिन से मैंने गोल्ड की तैयारी शुरू कर दी थी। मैं मध्य प्रदेश से हूं और कहना चाहती हूं कि यह मेरे कोच की मेहनत का नतीजा है कि आज हमारे पास गोल्ड है। अब मेरा लक्ष्य आने वाले बड़े इवेंट्स हैं।”

रजत पदक विजेता तनिष्का ने कहा, “मैं पदक पाकर बहुत खुश हूं और अपने कोच व परिवार का आभार प्रकट करती हूं।”

अद्या कट्याल ने कहा, “मैं अपने खेल से संतुष्ट हूं, इसलिए ज्यादा दुख नहीं है। इस साल मेरे बोर्ड एग्ज़ाम्स भी थे, इसलिए अपने प्रदर्शन से खुश हूं। मेरा परिवार खेल में बहुत सहयोग करता है। मेरी माँ मेरी प्रेरणा हैं—वह राष्ट्रीय शूटर हैं। मैं शूटिंग में खुद का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना चाहती हूं।”

बिहार की मेज़बानी में दिल्ली 4 से 15 मई तक कर्णी सिंह शूटिंग रेंज और इंदिरा गांधी स्टेडियम में शूटिंग, साइक्लिंग और जिम्नास्टिक्स की स्पर्धाएं हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.