एशियन चैंपियनशिप के पदक विजेता कुशाग्रा रावत और भाव्य सचदेवा को साउथ दिल्ली स्विमिंग एसोसिएशन ने सम्मानित किया -
Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। A New Era of Sporting Leadership at Delhi Golf Club; Former National Champion and Coach Amandeep Johl Elected Captain। India’s most popular golf venue, Delhi Golf Club ready to play host to the DP World India Championship. India’s Shubhankar Sharma hoping to strike form at DP World India Championship. VBF concludes Khele Sanand Sports Utsav 2026, bringing 45,000+ young athletes together across 105 villages.

एशियन चैंपियनशिप के पदक विजेता कुशाग्रा रावत और भाव्य सचदेवा को साउथ दिल्ली स्विमिंग एसोसिएशन ने सम्मानित किया

Share us on
2,017 Views

राकेश थपलियाल

नई दिल्ली। 18वीं साउथ दिल्ली स्विमिंग चैंपियनशिप के दौरान यहां तालकटोरा स्विमिंग स्टेडियम पर एशियन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले कुशाग्रा रावत और भाव्य सचदेवा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दिल्ली के इन दोनों तैराकों को यह पुरस्कार स्विमिंग फेडरेशन के उपाध्यक्ष राजकुमार, पूर्व इंटरनेशनल तैराक एसआर साहू और भानू सचदेवा व तैराकी कोच संजय बिष्ट ने संयुक्त रूप से प्रदान किए। भाव्य व कुशग्रा ने अहमदाबाद में आयोजित एशियन चैंपियनशिप कांस्य पदक जीते थे।

साउथ दिल्ली एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि स्विमिंग के इतिहास में पहली बार  सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार दिये जा रहे हैं।

साउथ दिल्ली चैंपियनशिप में एक से पांच ग्रुप में आने वाले सभी उम्र के तैराक भाग ले रहें है। जहां पहला स्थान पाने वाले बाल व बालकों को हजार, दूसरे स्थान वाले को साढे सात सौ तथा तीसरा स्थान पाने वाले को पांच सौ रूपये की नकद राशि दी जा रही है।

पहले दिन बालकों के ग्रुप चार के 50 मीटर बटर फलाई में युवराज ने पहला, जिगर शर्मा ने दूसरा और वंश ने तीसरा स्थान पाया। बालिकाओं में अमायरा ने पहला, स्नेह ने दूसरा व वाणी ने तीसरा स्थान पाया। बालकों के ग्रुप पांच में एम एस टोकस ने पहला कर्तव्य भारद्वाज ने दूसरा व श्रेय अग्रवाल ने तीसरा स्थान पाया। बालिकाओं में तान्वी टोकस ने पहला आदित्री ने दूसरा व गार्गी ने तीसरा स्थान पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.