दिल्ली के शूटर 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में चमके, मोनिका, फरीद और राघव ने लगाया पदक पर सटीक निशाना -
SHUBMAN GILL, SHAFALI VERMA WIN ICC PLAYER OF THE MONTH AWARDS FOR SEPTEMBER. DP World PGTI stars spearhead Indian challenge at DP World India Championship 2026. DP World Takes Rory McIlroy’s Performance Environment Around the World. DDCA ANNOUNCES SKECHERS AS CLOTHING SPONSOR AND UFLEX AS OFFICIAL PARTNER FOR 2026–27 DOMESTIC SEASON. Asian Games experience to boost Indian challenge at DP World India Championship. Prof. (Dr.) Achyuta Samanta unanimously elected First President of Indian UniSport Federation. Set to Score for Child Rights: Cricket Icon Smriti Mandhana named UNICEF India Celebrity Advocate. ISCL unveils Season 2 jerseys ahead of 127-match tournament. Udhayveer Sidhu Wins 10m Air Pistol Gold at Cairo World Cup. Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। India Hosts First-Ever International Shooting Sport Federation ‘A’ Coaches Course in Surajkund.

दिल्ली के शूटर 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में चमके, मोनिका, फरीद और राघव ने लगाया पदक पर सटीक निशाना

Share us on
2,410 Views

दिल्ली के निशानेबाज़ों ने कुल 6 गोल्ड मेडल समेत कुल 19 पदक जीते हैं. जबकि भोपाल में राइफल मुकाबलों में दिल्ली के निशानेबाज़ अभी तक 3 पदक जीत चुके हैं

खेल टुडे ब्यूरो
नई दिल्ली। 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में दिल्ली के निशानेबाज़ों के बेहतरीन प्रदर्शन का सिलसिला जारी है. इस बार नेशनल शूटिंग की पिस्टल और शॉटगन इवेंट राजधानी के डॉ कर्णी सिंह शूटिंग में आयोजित की जा रही हैं, जबकि राइफल स्पर्धाएं भोपाल की एमपी शूटिंग अकैडमी में हो रही हैं.
दिल्ली स्टेट राइफल एसोसिएशन के सचिव अक्षय कुमार आनंद ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के निशानेबाज़ अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, अभी तक तकरीबन सभी मुकाबलों में दिल्ली ने अपनी मौजूदगी दर्ज की है और उम्मीद है कि राइफल, पिस्टल और शॉटगन की जो स्पर्धाएं अभी बाकि हैं उनमें भी हमारे निशानेबाज़ कई पदक और जीतेंगे. अक्षय आनंद ने बताया कि डॉ कर्णी सिंह रेंज में चल रहे पिस्टल शूटिंग मुकाबलों की बात करें तो यहां अब तक दिल्ली के निशानेबाज़ों ने कुल 6 गोल्ड मेडल समेत कुल 19 पदक जीते हैं. जबकि भोपाल में जारी राइफल मुकाबलों में दिल्ली के निशानेबाज़ अभी तक 3 पदक जीत चुके हैं.
50 मीटर थ्री पोज़िशन महिला डेफ वर्ग में दिल्ली की मोनिका वर्मा ने 546 अंकों के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता है, जबकि चंडीगढ़ की माहीत संधू (585) ने स्वर्ण और महाराष्ट्र की नताशा उदय जोशी (558) ने रजत पदक हासिल किया है. इससे पहले 50 मीटर प्रोन महिला डेफ वर्ग में भी मोनिका ने रजत पदक जीता था.
25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल पुरुष स्पर्धाओं में दिल्ली के निशानेबाज़ों ने चार पदक जीते हैं. इस स्पर्धा के मास्टर मेन व्यक्तिगत मुकाबले में पत्रकार फरीद अली ने 546 अंकों के स्कोर पर रजत पदक जीता, तो राजस्थान के महावीर सिंह (560) ने स्वर्ण पर कब्ज़ा किया और केरल के नवीन पी.आर. (544) ने कांस्य पदक हासिल किया. इस मुकाबले में मशहूर निशानेबाज़ समरेश जंग चौथे स्थान पर रहे.
दिल्ली के राघव वर्मा ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल जूनियर पुरुष सिविलियन व्यक्तिगत स्पर्धा में 561 के स्कोर पर गोल्ड मेडल जीता, इस कड़े मुकाबले में उत्तर प्रदेश के करण चौहान (560) ने सिल्वर और हरियाणा के अर्पित (558) ने ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया.
25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल मेन सिविलियन इवेंट में दिल्ली के अर्पित गोयल, राघव वर्मा और गजेंद्र कुमार कंबोज की टीम ने रजत पदक जीता. तो वहीं जूनियर मेन सिविलियन टीम स्पर्धा में राघव वर्मा, यश जग्गी और गजेंद्र कुमार कंबोज की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया.
इससे पहले 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल जूनियर मेन सिविलियन स्पर्धा में दिल्ली के गजेंद्र कुमार कंबोज, ध्रुव भाटिया और अर्जुन वर्मा की टीम ने कांस्य पदक जीता था, इस इवेंट का स्वर्ण मध्य प्रदेश की टीम ने और रजत पदक महाराष्ट्र की टीम ने हासिल किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published.