दिल्ली पुलिस रखेगी दिल्ली प्रीमियर लीग के फुटबॉल मैचों पर पैनी नज़र -
Shooting: Neeru makes women’s trap final, finishes seventh. Anish Bhanwala wins 25m Rapid Fire Pistol gold at 24th Kumar Surendra Singh Memorial Shooting Championship. ‘No Home Advantage’ For Delhi Capitals; Finn Allen’s Unbeaten Century Boosts KKR’s Playoff Chance. National Sports Federation Conclave marks a coordinated step towards India’s preparation for upcoming Asian, Commonwealth and Olympic Games: Dr. Mansukh Mandaviya. Grassroots Sports Can Shape Young Leaders and Transform Communities: Dr. Mansukh Mandaviya A Special Screening of ‘Bicharpur – Junoon Football Ka’ attended by football lovers at Rang Bhawan Auditorium of Akashvani in New Delhi. The 25-minute documentary “Bicharpur – Junoon Football Ka,” produced in-house by the DD Sports team, chronicles how a sport became the heartbeat of an entire community. India Set to Host Inaugural World Yogasana Championship 2026 in June at Ahmedabad. BCCI announces venues and fixtures for Team India (Senior Women), India A and India U19 bilateral series. 51वां अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026: कृतज्ञ, शिवांक, स्वास्तिक और दिव्यांश डाॅज स्पोर्टस की जीत में चमके। IGU to send three-member team for 2026 Queen Sirikit Cup. Sports Ministry-backed national camp fuelling Asian Games 2026 prep for Indian Badminton Teams.

दिल्ली पुलिस रखेगी दिल्ली प्रीमियर लीग के फुटबॉल मैचों पर पैनी नज़र

Share us on
3,171 Views

हर मैच की रिकॉर्डिंग दिल्ली पुलिस को सौंपी जाएगी। एक पुलिस अधिकारी इन मैचों को देखेगा और मैच फिक्सिंग, सट्टेबाजी और मिलीभगत के नजरिए से परखेगा। अगर कोई भी टीम, खिलाड़ी या अधिकारी दोषी पाया गया तो उस पर अनुशासनहीनता के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी

  • देश की राजधानी में फुटबॉल की तीसरी दिल्ली प्रीमियर लीग का आयोजन 26 सितंबर से अंबेडकर स्टेडियम मैदान पर किया जाएगा।
  • इसमें  चैंपियन गढ़वाल हीरोज, उप-विजेता रॉयल रेंजर्स सहित दिल्ली के टॉप 12 क्लब भाग लेंगे।
  • विजेेता को ढाई लाख रुपए और उपविजेेता टीम को डेड़ लाख रुपए इनाम में मिलेंगे। बेस्ट प्लेेयर को स्कूटी इनाम में दी जाएगी।
  • दिल्ली के कॉलेजों के खेल के प्रोफेसरों से भी फुटबॉल के विकास पर बात की जाएगी।
  • विभिन्न संस्थानों से संपर्क कर उनके अधिकारियों को फुटबॉल में भागीदार बनाया जाएगा, जिससे उनकी दिलचस्पी फुटबॉल में बढ़े।

 

राकेश थपलियाल

नई दिल्ली। इस बार दिल्ली पुलिस रखेगी दिल्ली प्रीमियर लीग के फुटबॉल मैचों पर पैनी नजर। हर मैच की रिकॉर्डिंग दिल्ली पुलिस को सौंपी जाएगी। एक पुलिस अधिकारी इन मैचों को देखेगा और मैच फिक्सिंग, सट्टेबाजी और मिलीभगत के नजरिए से परखेगा। अगर कोई भी टीम, खिलाड़ी या अधिकारी दोषी पाया गया तो उस पर अनुशासनहीनता के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

इसकी मूल वजह यह है कि पिछले सत्र में दस खिलाड़ियों पर फिक्सिंग के आरोप लगे और उन्हें निलंबित कर मामला दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया था। पुलिस की जांच चल रही है।

अनुज गुप्ता।

दिल्ली फुटबॉल संघ (डीएसए) के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “फुटबॉल में बेईमानी और अनुशासनहीनता बिल्कुल भी सहन नहीं की जाएगी। लीग में सुधार की संभावना है। खासकर, कुछ टीमों और खिलाड़ियों द्वारा फिक्सिंग और सट्टेबाजी को बढ़ावा दिया जा रहा है। पिछले सत्र में दस खिलाड़ियों पर गंभीर कार्यवाही की गई थी और आगे भी और कड़े कदम उठाए जाएंगे। दोषी खिलाड़ियों और टीमों पर नियंत्रण लगाने के लिए तीन सदस्यीय अनुशासन समिति का गठन किया गया है, जो कि मैदान के अंदर और बाहर की गतिविधियों पर खुद कड़ी नजर रखेगी और कोई शिकायत आती है तो उसकी भी जाँच करेगी। मैैैचों पर कैमरों से नजर रखी जाएगी। हर रोज की रिकॉर्डिंग पुलिस को दी जाएगी।”

 

देश की राजधानी में फुटबॉल की तीसरी दिल्ली प्रीमियर लीग का आयोजन 26 सितंबर से अंबेडकर स्टेडियम मैदान पर किया जाएगा।इसमें  दिल्ली के टॉप 12 क्लब भाग लेंगे। विजेेता को ढाई लाख रुपए और उपविजेेता टीम को डेड़ लाख रुपए इनाम में मिलेंगे। बेस्ट प्लेेय को स्कूटी इनाम में दी जाएगी। यह घोषणा एक संवाददाता सम्मेलन में अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने की।

इस अवसर पर डीएसए के कोषाध्यक्ष लियाकत अली, डीपीएल सब कमेटी के चेयरमैन विक्रमजीत, कन्वीनर हरगोपाल, सदस्य हाफिज, कर्माकर और राजेश झजरिया भी मौजूद थे।

अनुज के अनुसार, मौजूदा विजेता गढ़वाल हीरोज, उप-विजेता रॉयल रेंजर्स, भारतीय वायुसेना, फ्रैंड्स यूनाइटेड, वाटिका एफसी, सुदेवा, दिल्ली एफसी, सीआईएसएफ, तरुण संघा, नेशनल यूनाइटेड, हिंदुस्तान एफसी और यूनाइटेड भारत भाग लेने वाली टीमें हैं।

हिंदुस्तान एफसी और यूनाइटेड भारत सीनियर डिवीजन से प्रोमोट होकर आई हैं। मुकाबले डबल लेग आधार पर खेले जाएंगे। विक्रमजीत ने बताया की मैचों के विधिवत आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अध्यक्ष अनुज गुप्ता के अनुसार सभी गतिविधियों को कैमरे में कैद किया जाएगा और किसी भी दोषी को माफ नहीं किया जाएगा।  दिल्ली की फुटबॉल तरक्की कर रही है लेकिन खेल से खिलवाड़ करने वाले क्लबों के कारण विवाद हो रहे हैं जिनसे सख्ती से निपटा जाएगा।

एक सवाल के जवाब में अनुज ने बताया कि उनका लक्ष्य दिल्ली के खिलाड़ियों को अधिकाधिक नौकरियां दिलाने का है। ऐसा तब ही संभव है जब सांस्थानिक लीग को नियत समय पर आयोजित किया जाए। इसके लिए विभिन्न संस्थानों से संपर्क करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उनके अधिकारियों को फुटबॉल में भागीदार बनाया जाएगा, जिससे उनकी दिलचस्पी फुटबॉल में बढ़े। बीते सत्र में संस्थानिक लीग और बी डिविजन लीग का आयोजन नही हो पाया था।

अनुज गुप्ता ने बताया कि बीते सत्र में दिल्ली की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टीमों और खिलड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मैच देने का लक्ष्य है जिससे दिल्ली और देश की फुटबॉल तरक्की करे। उन्होंने कहा, दिल्ली के कॉलेजों के खेल के प्रोफेसरों से भी फुटबॉल के विकास पर बात की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.