भारत-पाक में होगा मुकाबला, पलट सकता है पीसीबी -
DDCA ANNOUNCES SKECHERS AS CLOTHING SPONSOR AND UFLEX AS OFFICIAL PARTNER FOR 2026–27 DOMESTIC SEASON. Asian Games experience to boost Indian challenge at DP World India Championship. Prof. (Dr.) Achyuta Samanta unanimously elected First President of Indian UniSport Federation. Set to Score for Child Rights: Cricket Icon Smriti Mandhana named UNICEF India Celebrity Advocate. ISCL unveils Season 2 jerseys ahead of 127-match tournament. Udhayveer Sidhu Wins 10m Air Pistol Gold at Cairo World Cup. Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। India Hosts First-Ever International Shooting Sport Federation ‘A’ Coaches Course in Surajkund.

भारत-पाक में होगा मुकाबला, पलट सकता है पीसीबी

Share us on
826 Views

लक्षित मेहंदिरत्ता

नई दिल्ली। पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को टी20 विश्व कप 2026 खेलने की इजाजत तो दे दी है लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को बायकॉट किया है। आईसीसी ने PCB को वॉर्निंग भी दे दी है कि अगर पाकिस्तान ने ऐसा किया तो इसके नतीजे उसे भुगतने होंगे।

इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान सरकार और क्रिकेट बोर्ड की पोल खोलते हुए बड़ा ऐलान कर डाला। राशिद लतीफ ने कहा पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच जरूर खेलेगा और पाकिस्तान को अपनी बात से पलटने की आदत है।

कुछ भी हो सकता है: राशिद लतीफ

राशिद लतीफ ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कहा, पाकिस्तान अपना फैसला वापस ले सकता है। यही हमारी प्रॉब्लम है। ऐसा मुमकिन भी है कि पीछे बातचीत हो रही हो। भारत-पाकिस्तान की सरकारें शायद बात भी कर रही हों। अगले 24 घंटे में कुछ भी हो सकता है।’

राशिद लतीफ के इस बयान से ऐसा लग रहा कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप से पहले जानबूझ कर इस तरह का माहौल बना रहा है। PCB चीफ मोहसिन नकवी टी20 वर्ल्ड कप के बहाने अपनी राजीनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। मोहसिन नकवी को इस तरह के फैसलों से पाकिस्तान में पॉपुलैरिटी हासिल हो रही है।

पाकिस्तान को होगा बड़ा नुकसान 

आपको बता दें अगर पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच केलने से मना कर दिया तो इससे उसे बड़ा नुकसान होना तय है। पाकिस्तान को सबसे पहले करोड़ों रुपये का नुकसान होगा, ये पैसा उसे ICC इवेंट में शामिल होने से मिलता है। इसके बाद पाकिस्तान को ICC से मिलने वाला वार्षिक रेवेन्यू शेयर भी नहीं मिलेगा।

पाकिस्तान को झेलने होंगे कई साइड इफेक्ट्स

सिर्फ इतना ही नहीं नहीं, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बाइलेट्रल क्रिकेट से सस्पेंड किया जा सकता है। साथ ही साथ पाकिस्तान को एशिया कप से भी बेदखल किया जा सकता है। टी20 वर्ल्ड कप 2028 की मेजबानी भी पाकिस्तान से छिन सकती है। इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर विदेशी बोर्ड्स अपने खिलाड़ियों को PSL में खेलने के लिए NOC नहीं देंगे। अब देखना ये है कि इतने सारे साइड-इफेक्ट्स को झेलकर क्या पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच को बॉयकॉट कर पाएगा या नहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published.