एकलव्य क्रीड़ा कोष के तहत 30 खिलाड़ियों को 17.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत -
Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। A New Era of Sporting Leadership at Delhi Golf Club; Former National Champion and Coach Amandeep Johl Elected Captain। India’s most popular golf venue, Delhi Golf Club ready to play host to the DP World India Championship. India’s Shubhankar Sharma hoping to strike form at DP World India Championship. VBF concludes Khele Sanand Sports Utsav 2026, bringing 45,000+ young athletes together across 105 villages.

एकलव्य क्रीड़ा कोष के तहत 30 खिलाड़ियों को 17.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Share us on
1,394 Views

खेल सुविधाओं, खिलाड़ियां व कोच के लिए समग्र एप विकसित किये जाने पर निर्णय

एकलव्य क्रीड़ा कोष की बैठक प्रत्येक माह के द्वितीय सोमवार को नियमित रूप से आयोजित कराने के निर्देश

खेल टुडे ब्यूरो 

लखनऊ। एकलव्य क्रीड़ा कोष की द्वितीय बैठक में प्राप्त प्रस्तावों पर विचारोपरांत 30 खिलाड़ियों को 17.50 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिये जाने पर स्वीकृति प्रदान की गई। खिलाड़ियों के लिए मोबाइल एप पर प्रार्थना-पत्र प्राप्त करने तथा खेल सुविधाओं, खिलाड़ियां व कोच आदि को जीआईएस प्लेटफार्म पर लाने के लिए एक समग्र एप को युवा सारथी पर विकसित किये जाने पर भी निर्णय लिया गया। साथ ही एकलव्य क्रीड़ा कोष की बैठक प्रत्येक माह के द्वितीय सोमवार को नियमित रूप से आयोजित कराने के निर्देश दिये गये।

अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण डा0 नवनीत सहगल की अध्यक्षता में खेल निदेशालय में सम्पन्न बैठक यह निर्णय लिये गये। बैठक में श्री विजय कुमार यादव को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रशिक्षण हेतु 02 लाख रुपये, श्री मोहित तेवतिया को शारीरिक संवर्द्धन एवं डाइटमनी के लिए 01 लाख रुपये एवं श्री रूशील खोसला को शारीरिक संवर्द्धन, श्री गौतम सिंह को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रशिक्षण, सुश्री इच्छा पटेल को आर्थिक सहायता, कु0 शक्ति मिश्रा को उच्च प्रतियोगिताआें की तैयारी, श्री सावन चौधरी को आर्थिक सहायता, श्री शारदानंद तिवारी को शारीरिक संवर्द्धन, सुश्री शिवांगी सिंह को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताआें की तैयारी तथा श्री चौधरी पुष्पेन्द्र को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताआें की तैयारी हेतु 75-75 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

इनके अलावा श्री अपूर्व वशिष्ट को खेल उपकरण, मो0 अर्श को शारीरिक संवर्द्धन एवं डाइटमनी, श्री आयुष पाण्डेय  को खेल उपकरण की खरीद, श्री विशू बालियान को शारीरिक संवर्द्धन, कु0 दिव्यांशी गौतम को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताआें की तैयारी, श्री शौर्या को आर्थिक सहायता, सुश्री खुशी कश्यप को आर्थिक सहायता तथा श्री विक्रांत सिंह को खेल सामग्री के लिए 50-50 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जायेगी। साथ ही मो0 तौहीद, श्री रवि रावत, श्री राजीव कुमार, श्री रामपूजन पटेल, श्री बलराम यादव तथा श्री मृत्युंजय सिंह को आर्थिक सहायता तथा शारीरिक संवर्द्धन के लिए 25-25 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है।

बैठक में विशेष सचिव, खेल श्री विनीत प्रकाश, निदेशक श्री आर0पी0 सिंह तथा वित्त एवं लेखाधिकारी श्री राजीव कुमार तिवारी उपस्थित थे।

……………………

Leave a Reply

Your email address will not be published.