खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को ओडीओपी किट का उपहार मिलेगा: डॉ. नवनीत सहगल. -
Sporting Club Enters 41st All India Laxman Das Chhabra Memorial Cricket Tournament Final. Yash Bhatia Shines as Bal Bhavan Dwarka beat Delhi Cricket Hub in 49th All India Lala Raghubir Singh Hot Weather Cricket Tournament. अभय के शतक और रेहान के ‘पंजे’ से मद्रास क्रिकेट क्लब 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के क्वार्टर फाइनल में । Shubman Gill to lead India’s squads in Test and ODI Series against Afghanistan. India’s Test Squad: Shubman Gill (Captain), Yashasvi Jaiswal, KL Rahul (vice-captain) Sai Sudharsan, Rishabh Pant (wicket-keeper), Devdutt Padikkal, Nitish Kumar Reddy, Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Mohd. Siraj, Prasidh Krishna, Manav Suthar, Gurnoor Brar, Harsh Dubey, Dhruv Jurel (wicket-keeper) India’s ODI Squad: Shubman Gill (Captain), Rohit Sharma*, Virat Kohli, Shreyas Iyer (vice-captain), KL Rahul (wicket-keeper), Ishan Kishan (wicket-keeper), Hardik Pandya*, Nitish Kumar Reddy, Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Arshdeep Singh, Prasidh Krishna, Prince Yadav, Gurnoor Brar, Harsh Dubey.Mohammad Sultan Ansari’s Century Guides Sehgal Cricket Club into the Semifinals of the 41st All India Laxman Das Chhabra Memorial Cricket Tournament. Ran Star Cricket Club Registers Victory in the 49th All India Lala Raghubir Singh Hot Weather Cricket Tournament.

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को ओडीओपी किट का उपहार मिलेगा: डॉ. नवनीत सहगल.

Share us on
1,317 Views

देश युवा प्रतिभाएं उत्तर प्रदेश में होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में
अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाने के लिए तैयार

डॉ. नवनीत सहगल।

खेल टुडे ब्यूरो 

लखनऊ। देश के तमाम विश्वविद्यालयों की युवा प्रतिभाएं उत्तर प्रदेश में होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 में अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाने के लिए तैयार है। इन प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ी जब उत्तर प्रदेश में पहुंचेंगे तो उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से ओडीओपी किट का उपहार दिया जायेगा।
अपर मुख्य सचिव, खेल एवं युवा कल्याण, डॉ. नवनीत सहगल ने बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी स्थित कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में यह बात कही। उन्होंने एयरपोर्ट, बस स्टेशन तथा रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क व्यवस्था सुदृढ़ कराने तथा लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी एवं गोरखपुर में एअरपोर्ट, बस स्टेशन तथा रेलवे स्टेशन पर ब्राडिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कि यूपी में होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन भव्य स्तर पर किया जाएगा। अतः इन खेलों के आयोजन में कोई कसर नहीं छोड़ी जाए और इस आयोजन से उत्तर प्रदेश खेलों की दुनिया में अपना अलग मुकाम बनाने के लिए तैयार है।

डॉ. नवनीत सहगल ने कहा कि 23 मई से नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में कबड्डी के मुकाबले से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की शुरुआत हो जाएगी। उन्होंने आयोजन स्थल पर सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इनके उनके ट्रांसपोर्टेशन की उचित व्यव्स्था की जाये और उनकी सहूलियत के लिए वांलटियरों की समुचित तैनाती की जाये। उन्होंने एअरपोर्ट, बस स्टेशन तथा रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क बेहतर करने के साथ आयोजन स्थल पर भी हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने गेम्स के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए चारों शहरों में स्थानीय टीवी चौनल पर गेम्स संबंधी क्लिप चलाने के निर्देश् देने के साथ कहा कि यहां चौराहों पर बड़ी स्क्रीन पर से भी खेलों का प्रसारण किया जाये। उन्होंने 25 मई को बीबीडी यूनिवर्सिटी में होने वाले उद्घाटन समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी समारोह से वर्चुअली जुड़ेंगे।

बैठक में विशेष सचिव, खेल एवं युवा कल्याण श्री कुमार प्रशांत, निदेशक खेल श्री आर0पी0 सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.