श्री अरविंदो कॉलेज और आईजीआई प्री इंटर कॉलेज महिला कबड्डी में जीते -

श्री अरविंदो कॉलेज और आईजीआई प्री इंटर कॉलेज महिला कबड्डी में जीते

Share us on
1,450 Views

श्री अरविंदो कॉलेज और माता सुंदरी कॉलेज की टीम मुख्य अतिथि दिल्ली यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स काउंसिल के निदेशक डॉ अनिल कुमार कलकल के साथ।

खेल टुडे ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली बार आयोजित प्री इंटर कॉलेज महिला कबड्डी टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में श्री अरविंदो कॉलेज ने माता सुंदरी कॉलेज को 52-20 से हराया।

दूसरे मैच में इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज कॉलेज (आईजीआईपीईएसएस) ने महाराजा अग्रसेन कॉलेज को 53-33 से हराया।

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स काउंसिल के निदेशक डॉ अनिल कुमार कलकल आज के उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.