अंकित और ऋषि पीजीडीएवी कॉलेज की जीत में चमके -
Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। A New Era of Sporting Leadership at Delhi Golf Club; Former National Champion and Coach Amandeep Johl Elected Captain। India’s most popular golf venue, Delhi Golf Club ready to play host to the DP World India Championship. India’s Shubhankar Sharma hoping to strike form at DP World India Championship. VBF concludes Khele Sanand Sports Utsav 2026, bringing 45,000+ young athletes together across 105 villages.

अंकित और ऋषि पीजीडीएवी कॉलेज की जीत में चमके

Share us on
969 Views

प्रथम स्वामी दयानंद सरस्वती डे- नाईट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

पीजीडीएवी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कृष्णा शर्मा दोनों टीमों के साथ।

खेल टुडे ब्यूरो 
नई दिल्ली। मेजबान पीजीडीएवी कॉलेज ने एसजीएनडी खालसा कॉलेज को 18 रनों से मात देकर प्रथम स्वामी दयानंद सरस्वती डे- नाईट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट मे लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

पीजीडीएवी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कृष्णा शर्मा टॉस कराते हुए।

मैच की शुरुआत पीजीडीएवी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कृष्णा शर्मा ने टॉस उछाल कर की। पीजीडीएवी टीम ने टॉस जीतकर 20 ओवरों में 9 विकेट पर 152 रन बनाए। अंकित कुमार ने 26 और ऋषि शर्मा ने 25 रन बनाए। शिवांश कपूर ने 22 रन देकर 5 विकेट झटके।
जवाब में एसजीएनडी खालसा कॉलेज की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट पर 134 रन ही बना पाई। शिवांश कपूर ने 26 रन बनाए। मुकुल, केशव और अंकित ने 2-2 विकेट चटकाए।
शिवांश कपूर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोतीलाल नेहरू सांध्य कॉलेज से डॉ. मनोज राठी एवं पीजीडीएवी कॉलेज के डॉ. पवन डबास और डॉ. मुकेश कुमार ने दिया।

पीजीडीएवी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कृष्णा शर्मा दोनों टीमों के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.