काव्या, द्विप गहलोत की शानदार पारियों और आशीष मीना की उम्दा गेंदबाजी से एस्सेक्स फार्म क्रिकेट क्लब जीता -

काव्या, द्विप गहलोत की शानदार पारियों और आशीष मीना की उम्दा गेंदबाजी से एस्सेक्स फार्म क्रिकेट क्लब जीता

Share us on
189 Views

51वां अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026

एस्सेक्स फार्म क्रिकेट क्लब के काव्या प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड प्राप्त करते हुए। 

खेल टुडे ब्यूरो
नई दिल्ली। काव्या 133, द्विप गहलोत 73 की शानदार पारियों और आशीष मीना 4/53 की उम्दा गेंदबाजी की मदद से एस्सेक्स फार्म क्रिकेट क्लब ने दिल्ली ब्लूज क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराकर 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 में पहले दौर का मैच जीत लिया।

एस्सेक्स फार्म क्रिकेट क्लब के कप्तान क्रिस यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। दिल्ली ब्लूज क्रिकेट क्लब ने 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 308 रन बना दिए।

दिल्ली ब्लूज क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों, मुख्यत: सलील 110(104), श्रेष्ठ यादव 100 (66) और वैभव सूद 42 (33) ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए एस्सेक्स फार्म क्रिकेट क्लब के सामने विशाल 309 रन बनाने का लक्ष्य रखा।
जबकि एस्सेक्स फार्म क्रिकेट क्लब की तरफ से आशीष मीना 4/53, हर्ष भारद्वाज 2/73 ने अपनी टीम के लिए गेंदबाजी से सहयोग दिया।

दिल्ली ब्लूज क्रिकेट क्लब के श्रेष्ठ यादव फाइटर ऑफ द मैच का अवार्ड प्राप्त करते हुए। 

एस्सेक्स फार्म क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने लक्ष्य 309 रनों का पीछा करते हुए काव्या 133 (73), द्विप गहलोत 73(26), और आशीष तंवर 27(16), की बल्लेबाजी के सहयोग से 29.4ओवर में 5 विकेट खोकर 309 रन बना लिए। जबकि दिल्ली ब्लूज क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों अरुण पुंडीर 02 विकेट 66 रन देकर, मनीष यादव 1 विकेट 39 इत्यादी द्वारा गेंदबाजी में साधारण प्रदर्शन किया। इसी के चलते एस्सेक्स फार्म क्रिकेट क्लब की टीम ने दिल्ली ब्लूज क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराकर शानदार तरीके से जीत दर्ज की।

एस्सेक्स फार्म क्रिकेट क्लब के काव्या को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

दिल्ली ब्लूज क्रिकेट क्लब के श्रेष्ठ यादव को फाइटर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published.