किरोड़ीमल कॉलेज ने अंतर कॉलेज क्रिकेट के प्री क्वार्टर फाइनल में दयाल सिंह कॉलेज को हराया -

किरोड़ीमल कॉलेज ने अंतर कॉलेज क्रिकेट के प्री क्वार्टर फाइनल में दयाल सिंह कॉलेज को हराया

Share us on
1,159 Views

अंकित रावत।

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी अंतर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में किरोड़ीमल कॉलेज ने दयाल सिंह कॉलेज को रोमांचक मुकाबले में चार रनों से हरा दिया। दयाल सिंह कॉलेज के अभिनव रावत के नाबाद 51 रन भी टीम के काम  नहीं आए।

श्रद्धानंद कॉलेज में खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में किरोड़ीमल कॉलेज ने पहले खेल कर 160 रन बनाए। मंथन तंवर ने 57 रन जोड़े । चिराग और मृणाल में तीन-तीन विकेट चटकाए। जवाब में दयाल सिंह कॉलेज 156 रन बनाकर सिमट गई। अभिनव रावत ने नॉट आउट 51 और सूरज ने 22 रन बनाए। निश्चय ने दो और दक्ष ने तीन विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.