खुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर की पूसा यंगस्टर्स पर 9 विकेट से जीत में इब्राहिम और माधव चमके -

खुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर की पूसा यंगस्टर्स पर 9 विकेट से जीत में इब्राहिम और माधव चमके

Share us on
189 Views

51वां अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026

खुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर के इब्राहिम को खेल पत्रकार खुर्रम हबीब और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर गुरशरण सिंह कीमती मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्रदान करते हुए। 

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। खुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर ने 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में जीत हासिल की। बुधवार को श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ग्राउंड में खेले गए मैच में खुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर ने पूसा यंगस्टर्स क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हरा दिया। खुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर के इब्राहिम (60 गेंदों में 12 चौके व 2 छक्के, नाबाद 87 रन) को शानदार अर्धशतक के लिए खेल पत्रकार खुर्रम हबीब और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर गुरशरण सिंह ने कीमती मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्रदान किया, जबकि स्पोर्ट्स सन फाइटर ऑफ द मैच का अवार्ड पूसा यंगस्टर्स क्रिकेट क्लब के अभिषेक (72 गेंदों में 4 चौके व 4 छक्के, 67 रन) को मिला।

खुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर के कप्तान प्रांजल सैनी ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला लिया। लिहाजा, पूसा यंगस्टर्स क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवरों में 168 रनों पर ऑलआउट हो गई। उसके लिए अभिषेक (72 गेंदों में 4 चौके व 4 छक्के, 67 रन) टॉप स्कोरर रहे जबकि शिवम नागर ने 33 और मानव सूद ने 22 रनों का योगदान किया। खुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर की ओर से सम्पर्क गुप्ता (34 रन और 3 विकेट) ने तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा इमरोजप्रीत सिंह, यथार्थ सिंह और गणेश भगत को दो-दो विकेट मिले।

स्पोर्ट्ससन फाइटर ऑफ द मैच का अवार्ड पूसा यंगस्टर्स क्रिकेट क्लब के अभिषेक

जवाब में, खुशहाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर की टीम ने 17.1 ओवर में एक विकेट पर 169 रनों बनाकर नौ विकेट से बड़ी जीत हासिल की। उसकी तरफ से इब्राहिम (60 गेंदों में 12 चौके व 2 छक्के, नाबाद 87 रन) टॉप स्कोर रहे जबकि माधव कौशिक (43 गेंदों में 11 चौके व 3 छक्के, 80 रन) ने भी अर्धशतक जमाया। पूसा यंगस्टर्स क्रिकेट क्लब की ओर से ध्रुव मल्होत्रा (48 रन देकर 1 विकेट) अकेले सफल गेंदबाज रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.