तनुज पंवार के शतक से यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के सेमीफाइनल में -

तनुज पंवार के शतक से यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के सेमीफाइनल में

Share us on
131 Views

 

तनुज पंवार को शानदार शतक के लिए गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल सोसाइटी के महासचिव रमन सलुजा और खेल पत्रकार खुर्रम हबीब ने कीमती मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्रदान किया। 

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाई। सोमवार को श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ग्राउंड में खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हरा दिया। यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के ओपनर तनुज पंवार (56 गेंदों में 15 चौके व 7 छक्के, नाबाद 114 रन) को शानदार शतक के लिए गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल सोसाइटी के  महासचिव रमन सलुजा और खेल पत्रकार  खुर्रम हबीब ने कीमती मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्रदान किया। जबकि स्पोर्ट्स सन फाइटर ऑफ द मैच का अवार्ड स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब के विकास सोलंकी (62 गेंदों में 8 चौके, 63 रन) को मिला।

 स्पोर्ट्स सन फाइटर ऑफ द मैच का अवार्ड स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब के विकास सोलंकी प्राप्त करते हुए। 

यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला लिया। लिहाजा, स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.5 ओवरों में 169 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। उसके लिए विकास सोलंकी (62 गेंदों में 8 चौके, 63 रन) टॉप स्कोरर रहे जबकि ललित यादव ने 44 रनों का योगदान किया। यंग फ्रेंड्स क्लब की ओर से पियाश चिकारा (20 रन देकर 3 विकेट) और दीप ठाकुर (32 रन देकर 3 विकेट) ने तीन-तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा मंयक यादव (28 रन देकर 2 विकेट) ने दो और कमल नागर (30 रन देकर 1 विकेट) ने एक विकेट हासिल किया।

जवाब में, यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 16.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर 173 रन बनाकर सात विकेट से जीत हासिल की। उसकी तरफ से ओपनर तनुज पंवार (56 गेंदों में 15 चौके व 7 छक्के, नाबाद 114 रन) टॉप स्कोर रहे जबकि नवीन कुमार 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब की ओर से राहुल राठी (42 रन देकर 2 विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे। हार्दिक शर्मा को एक विकेट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published.