पार्थ बाली के ऑलराउंड खेल से यंग फ्रेंड्स ने 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में ब्राइट क्लब को 6 विकेट से हराया -

पार्थ बाली के ऑलराउंड खेल से यंग फ्रेंड्स ने 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में ब्राइट क्लब को 6 विकेट से हराया

Share us on
40 Views

पार्थ बाली को गोस्वामी गणेशदत्त मेमोरियलू सोसायटी, नई दिल्ली के उप-प्रधान पवन कत्याल और ब्राइट क्रिकेट क्लब के सचिव, व डीडीसीए लीग एंव टूर्नामेंट कमेटी के पूर्व सदस्य राकेश कौशल ने कीमती मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्रदान किया।

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में ब्राइट क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हरा दिया। यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के पार्थ कुमार बाली (28 रन देकर दो विकेट और 56 गेंदों में 5 चौके व 5 छक्के, 81 रन) को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए गोस्वामी गणेशदत्त मेमोरियलू सोसायटी, नई दिल्ली के उप-प्रधान पवन कत्याल और ब्राइट क्रिकेट क्लब के सचिव, व डीडीसीए लीग एंव टूर्नामेंट कमेटी के पूर्व सदस्य राकेश कौशल ने कीमती मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्रदान किया, जबकि स्पोर्ट्ससन फाइटर ऑफ द मैच का अवार्ड ब्राइट क्रिकेट क्लब के ओपनर वंश मेहरा (84 गेंदों में 10 चौके व 3 छक्के, 100 रन) को मिला।

यंग फ्रेंडस क्रिकेट क्लब के कप्तान मयंक रावत ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला लिया। लिहाजा, ब्राइट क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 240 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। उसके लिए ओपनर वंश मेहरा (84 गेंदों में 10 चौके व 3 छक्के, 100 रन) टॉप स्कोरर रहे जबकि रुशल (52 गेंदों में 74 रन) ने अर्धशतक जमाया। यंग फ्रेंडस क्रिकेट क्लब की ओर से पार्थ कुमार बाली (28 रन देकर 2 विकेट), निखिल कश्यप (34 रन देकर 2 विकेट), दीप ठाकुर (46 रन देकर 2 विकेट) और कमल नागर (67 रन देकर 2 विकेट) ने दो-दो विकेट हासिल किए।

स्पोर्ट्ससन फाइटर ऑफ द मैच का अवार्ड ब्राइट क्रिकेट क्लब के ओपनर वंश मेहरा को मिला।

जवाब में, यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 26 ओवर में चार विकेट पर 241 रन बनाकर मैच छह विकेट से जीत लिया। उसकी तरफ से पार्थ कुमार बाली (56 गेंदों में 5 चौके व 5 छक्के, 81 रन) टॉप स्कोर रहे जबकि जतिन कादयन (52 गेंदों में 64 रन) ने भी अर्धशतक जमाया। अनिश गौतम ने 40 रनों का योगदान किया। ब्राइट क्रिकेट क्लब की ओर से रुशल (19 रन देकर 2 विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे, यशजीत, आध्यान बाली और मयंक को एक-एक विकेट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published.