यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने एसबी यूथ क्रिकेट क्लब को 153 रनों से हराया -

यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने एसबी यूथ क्रिकेट क्लब को 153 रनों से हराया

Share us on
215 Views

51वां अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

यंग फ्रेंड्स क्लब के दीप ठाकुर को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए  कीमती मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्रदान करते हुए श्री विनोद कत्याल और यंग फ्रेंड्स क्लब के संस्थापक श्री आर पी शर्मा

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में जीत हासिल की। रविवार को श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ग्राउंड में खेले गए मैच में यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने एसबी यूथ क्रिकेट क्लब को 153 रनों से हरा दिया। यंग फ्रेंड्स की टीम के दीप ठाकुर (18 गेंदों में 2 चौके व 5 छक्के, नाबाद 45 रन और 15 रन देकर 4 विकेट) को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए कीमती मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्रदान किया गया, जबकि स्पोर्ट्ससन फाइटर ऑफ द मैच का अवार्ड यंग फ्रेंड्स के ही पार्थ कुमार बाली (60 गेंदों में 8 चौके व 3 छक्के, 87 रन और 9 रन देकर एक विकेट) को मिला।

यंग फ्रेंड्स के पार्थ कुमार बाली को स्पोर्ट्ससन फाइटर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

एसबी यूथ क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला लिया। लिहाजा, यंग फ्रेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 7 विकेट खोकर 308 रनों के मजबूत स्कोर खड़ा किया। उसके लिए पार्थ कुमार बाली (60 गेंदों में 8 चौके व 3 छक्के, 87 रन) टॉप स्कोरर रहे जबकि दक्ष द्राल (54 गेंदों में 7 चौके व 1 छक्के, 70 रन) ने भी अर्धशतक जमाया। दीप ठाकुर ने नाबाद 45 रनों का योगदान किया। एसबी यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से युजर (50 रन देकर 3 विकेट) ने तीन विकेट लिये। उनके अलावा हृद्य सांसवाल, कर्ण कश्यप, ध्रुव शर्मा और ईशान ककड़ को एक-एक विकेट मिला।

जवाब में एसबी यूथ क्रिकेट क्लब की टीम 31.2 ओवर में 155 रनों पर ऑलआउट हो गई। उसकी तरफ से कर्ण कश्यप (36 गेंदों में 6 चौके, 39 रन) टॉप स्कोर रहे जबकि कार्तिकेय नौडियाल ने 30 रनों का योगदान किया। यंग फ्रेंड्स की ओर से दीप ठाकुर (15 रन देकर 4 विकेट) ने चार विकेट चटकाए जबकि अचिंत्य व एन. पाल को दो-दो और कमल नागर व पार्थ कुमार राय को एक-एक विकेट मिला।

यंग फ्रेंड्स क्लब के संस्थापक श्री आर पी शर्मा को उनकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.