यश, आयुष और हर्ष के शानदार खेल से रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में -
Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। A New Era of Sporting Leadership at Delhi Golf Club; Former National Champion and Coach Amandeep Johl Elected Captain। India’s most popular golf venue, Delhi Golf Club ready to play host to the DP World India Championship. India’s Shubhankar Sharma hoping to strike form at DP World India Championship. VBF concludes Khele Sanand Sports Utsav 2026, bringing 45,000+ young athletes together across 105 villages.

यश, आयुष और हर्ष के शानदार खेल से रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में

Share us on
1,421 Views

48वां अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2023

शिव नरेश आउटस्टैंडिंग प्लेयर यंग स्टार परफॉर्मर ऑफ द मैच का अवार्ड लेते हुए आयुष डोसेजा।

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। यश कोठारी 95(91), आयुष डोसोजा 55(59) नाबाद और हर्ष भाटी(3/16) के बेहतरीन खेल से रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने सहगल क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से पराजित कर 48वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

कीमती मैन ऑफ द मैच का अवार्ड लेते हुए यश कोठरी।

अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच में रवि ब्रदर्स सी•सी• के कप्तान आयुष ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जिसके पश्चात सहगल क्रिकेट क्लब के खिलाडियों ने पहले खेलते हुए रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब के सामने केवल 187 रन बनाने का लक्ष्य रखा।
सहगल क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों अनमोल शर्मा 54 (62) और राजेश शर्मा 44(56) की बल्लेबाजी से सहयोग से 36.5 ओवर में 186 रन पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। ।
हर्ष भाटी(3/16), अंकित भड़ाना (2/15), और गौरव बॉबी यादव(2/39) ने गेंदबाजी से सहयोग दिया।
रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 187 रनों का पीछा करते हुए यश कोठारी 95(91) और आयुष डोसेजा 55(59)नाबाद की शानदार बल्लेबाजी के सहयोग से 31.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 189 रन बना लिए। जिसके कारण वह 6 विकेट से मैच जीत गये। शिव सिंह(2/21), मोहम्मद
सुल्तान (1/29) ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने का प्रयास किया।

प्रमुख स्कोर
——————-
सहगल क्रिकेट क्लब:-
186/10, (36.5ओवर) अनमोल शर्मा 54 (62), राजेश शर्मा 44(56)।हर्ष भाटी 03/16,अंकित भड़ाना 02/15, बॉबी यादव 02/39।

रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब:-189/4, (31.4ओवर) यश कोठारी 95(91),
आयुष डोसेजा 55(59)। शिवा सिंह 2/21।

कीमती मैन ऑफ मैच यश कोठरी।

शिव नरेश आउटस्टैंडिंग प्लेयर यंग स्टार परफॉर्मर ऑफ द मैच आयुष डोसेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.