राहुल ए. चौधरी की घातक गेंदबाजी और सुजल राजीव सिंह, दीपक पूनिया और अभय चौहान (43) की शानदार बल्लेबाजी से मद्रास क्रिकेट क्लब जीता -

राहुल ए. चौधरी की घातक गेंदबाजी और सुजल राजीव सिंह, दीपक पूनिया और अभय चौहान (43) की शानदार बल्लेबाजी से मद्रास क्रिकेट क्लब जीता

Share us on
38 Views

51वां अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026

मद्रास क्रिकेट क्लब के राहुल ए. चौधरी को कीमती प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड देते हुए श्री बलदेव अरोड़ा ( टूर्नामेंट सेक्रेटरी, जी जी दत्त मेमोरियल सोसाइटी) और धर्मेश भरद्वाज (बीसीसीआई, अंपायर)।

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। राहुल ए. चौधरी (5/65) की घातक गेंदबाजी और सुजल राजीव सिंह (58), दीपक पूनिया (55) और अभय चौहान (43) की शानदार बल्लेबाजी से मद्रास क्रिकेट क्लब ने भवानी यूथ क्रिकेट अकादमी को 39 रनों से हरा कर 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में पहली जीत दर्ज की।

सोमवार को भवानी यूथ क्रिकेट अकादमी के कप्तान नीलमणि ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। मद्रास क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 300 रन बनाए। इसके जवाब में भवानी यूथ अकादमी 34.5 ओवर में 261 रन पर आल आउट हो गई।

प्रमुख स्कोर

————————–

मद्रास क्रिकेट क्लब: 40 ओवर में 9 विकेट पर 300 रन

————————–

सुजल राजीव सिंह (58)

दीपक पूनिया (55)

अभय चौहान (43)

नितिन सिंह (38)

केशव आर सिंह (36)

गेंदबाजी:

———————-

ध्रुव कौशिक 2/27

नीलमणि कुमार 2/49

—————————-

भवानी यूथ क्रिकेट अकादमी: 34.5 ओवर में 10 विकेट पर 261 रन 

——————————-

ध्रुव कौशिक 54(29)

ध्रुव भारद्वाज 50(29)

दीपान्शु पोरे 39(34)

———————–

गेंदबाजी:

राहुल ए. चौधरी 5/65

शुभम दुबे 2/26

———————–

कीमती प्लेयर ऑफ द मैच

मद्रास क्रिकेट क्लब के राहुल ए. चौधरी 5/65 और 22(14) को कीमती प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड श्री बलदेव अरोड़ा ( टूर्नामेंट सेक्रेटरी, जी जी दत्त मेमोरियल सोसाइटी) और धर्मेश भरद्वाज (बीसीसीआई, अंपायर) ने दिया।

——————————————-

स्पोर्ट्स सन फाइटर ऑफ द मैच

भवानी यूथ क्रिकेट अकादमी के ध्रुव कौशिक 54(29) और 2/27।

——————————–

मंगलवार का मैच: सुबह 8 बजे से

रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब बनाम फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब।

Leave a Reply

Your email address will not be published.