रेलवे अधिकारी एकादश ने सिविल सर्विसेज अधिकारी एकादश को 11 रनों से हराया -

रेलवे अधिकारी एकादश ने सिविल सर्विसेज अधिकारी एकादश को 11 रनों से हराया

Share us on
1,137 Views

रेलवे अधिकारी एकादश और सिविल सर्विसेज अधिकारी एकादश के खिलाड़ी।

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली!आनंद मोहन एवं राहुल कपूर के अर्धशतक व देवेश कुमार की लाजवाब फिल्डिंग की बदौलत रेलवे अधिकारी एकादश ने यहां करनैल सिंह रेलवे स्टेडियम में खेली जा रही सुपर लीग में सिविल सर्विसेज अधिकारी एकादश को 11 रनों से हरा दिया।

रेलवे अधिकारी एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 150 रनों का स्कोर खड़ा किया ।

जिसमें आनंद मोहन ने 51, राहुल कपूर ने 55 रन एवं अंकित गुप्ता ने 9 गेंदों में तेज तर्रार 35 (2×6) (5×4) रन बनाए । वशिष्ट नंदन ने 20 रन देकर दो विकेट चटकाए।जवाब में सिविल सर्विसेज अधिकारी की टीम 18.5 ओवर्स में 139 रन ही बना सकी।

कृष्ण मोहन उप्पू ने 40 वशिष्ठ नंदन ने 29 एवं रंजन शिनाय ने 21 रनों का योगदान दिया ।
कुलदीप सिंह ने 29 रन देकर 2, विनय झा ने 19 रन देकर व संजीत कुमार ने 15 रन देकर दो-दो विकेट लिए ।

अंपायर नीरज शर्मा।

डीडीसीए स्टेट पैनल एंपायर नीरज शर्मा ने करनैल सिंह रेलवे स्टेडियम में अपने 300वे मैच में अंपायर की भूमिका निभाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.