विलियमसन का दोहरा शतक, न्यूजीलैंड ने पाक पर शिकंजा कसा -
SHUBMAN GILL, SHAFALI VERMA WIN ICC PLAYER OF THE MONTH AWARDS FOR SEPTEMBER. DP World PGTI stars spearhead Indian challenge at DP World India Championship 2026. DP World Takes Rory McIlroy’s Performance Environment Around the World. DDCA ANNOUNCES SKECHERS AS CLOTHING SPONSOR AND UFLEX AS OFFICIAL PARTNER FOR 2026–27 DOMESTIC SEASON. Asian Games experience to boost Indian challenge at DP World India Championship. Prof. (Dr.) Achyuta Samanta unanimously elected First President of Indian UniSport Federation. Set to Score for Child Rights: Cricket Icon Smriti Mandhana named UNICEF India Celebrity Advocate. ISCL unveils Season 2 jerseys ahead of 127-match tournament. Udhayveer Sidhu Wins 10m Air Pistol Gold at Cairo World Cup. Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। India Hosts First-Ever International Shooting Sport Federation ‘A’ Coaches Course in Surajkund.

विलियमसन का दोहरा शतक, न्यूजीलैंड ने पाक पर शिकंजा कसा

Share us on
2,045 Views

कप्तान केन विलियमसन के चौथे दोहरे शतक तथा हेनरी निकोल्स और डेरेल मिचेल की उम्दा पारियों से न्यूजीलैंड ने मंगलवार को यहां अपनी पहली पारी में 362 रन की विशाल बढ़त हासिल करके पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। विलियमसन ने लगभग नौ घंटे तक बल्लेबाजी करके 238 रन बनाये जिसके लिये उन्होंने 364 गेंदें खेली तथा 28 चौके लगाये। उन्होंने हेनरी निकोल्स (157) के साथ चौथे विकेट के लिये 369 रन जोड़े। इस रिकार्ड साझेदारी से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के 297 रन के जवाब में अपनी पहली पारी छह विकेट पर 659 रन बनाकर समाप्त घोषित की।
विलियमसन ने पारी समाप्त घोषित करने में देर की जिससे आलराउंडर डेरिल मिचेल (नाबाद 102) अपना पहला टेस्ट शतक पूरा कर सकें। पाकिस्तान ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में 11 ओवरों में एक विकेट पर आठ रन बनाये हैं और उसे पारी की हार से बचने के लिये अब भी 354 रन की जरूरत है। विलियमसन और निकोल्स ने न्यूजीलैंड की तरफ से चौथे विकेट की साझेदारी का नया रिकार्ड बनाया। यह न्यूजीलैंड के लिये किसी भी विकेट के लिये तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। मोहम्मद अब्बास ने निकोल्स को आउट करके यह साझेदारी तोड़ी जिसके बाद विलियमसन ने मिचेल के साथ छठे विकेट के लिये 133 रन जोड़े। निकोल्स ने अपनी पारी में 291 गेंदें खेली तथा 18 चौके और एक छक्का लगाया।
विलियमसन की पारी का अंत चाय के विश्राम से ठीक पहले हुआ जब फहीम अशरफ पर लगाया गया उनका ढीला शॉट शान मसूद ने कैच में बदला। मिचेल ने अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया जिसके बाद न्यूजीलैंड ने पारी समाप्त घोषित कर दी। मिचेल ने काइल जेमीसन (नाबाद 30) के साथ 74 रन की अटूट साझेदारी की। मिचेल की 112 गेंद की पारी में आठ चौके और दो छक्के शामिल हैं। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों शान मसूद और आबिद अली ने शाम छह बजकर 30 मिनट पर क्रीज पर कदम रखा। बादल छाये रहने के कारण चार बजे से ही दूधिया रोशनी में खेल खेला जा रहा था।
मसूद पारी के आठवें ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। स्टंप उखड़ने के समय आबिद अली सात और मोहम्मद अब्बास एक रन पर खेल रहे थे। न्यूजीलैंड ने सुबह तीन विकेट पर 286 रन से आगे खेलना शुरू किया। विलियमसन ने मंगलवार को ही अपना 24वां टेस्ट शतक पूरा कर दिया था। उन्होंने 112 रन और निकोल्स ने पिंडली की चोट के बावजूद 89 रन से पारी आगे बढ़ायी। निकोल्स ने 212 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया। दूसरे दिन दो जीवनदान पाने वाले निकोल्स को तीसरे दिन भी पाकिस्तान के क्षेत्ररक्षकों ने दो मौके दिये। अजहर अली और नसीम शाह ने उनके कैच छोड़े।
विलियमसन ने 123वें रन पर पहुंचते ही टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन पूरे किये। वह रोस टेलर (7,379) और स्टीफन फ्लेमिंग (7,172) के बाद इस मुकाम पर पहुंचने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे बल्लेबाज हैं। इसके बाद विलियमसन और निकोल्स ने न्यूजीलैंड की तरफ से चौथे विकेट की साझेदारी का नया रिकार्ड बनाया। इससे पहले का रिकार्ड टेलर और जेसी राइडर के नाम पर था जो उन्होंने 2009 में भारत के खिलाफ नेपियर में बनाया था। न्यूजीलैंड दो मैचों की श्रृंखला में अभी 1-0 से आगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.