विशांत भाटी के शानदार आलराउंड प्रदर्शन से जैमिनी क्रिकेट क्लब ने लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट कोचिंग सेंटर को 98 रनों से पराजित किया -

विशांत भाटी के शानदार आलराउंड प्रदर्शन से जैमिनी क्रिकेट क्लब ने लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट कोचिंग सेंटर को 98 रनों से पराजित किया

Share us on
36 Views

51वां अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026

 

जैमिनी क्रिकेट क्लब के विशांत भाटी किमती प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड प्राप्त करते हुए। 

राकेश थपलियाल
नई दिल्ली। विशांत भाटी (141 रन और 6/35 ) के शानदार आलराउंड प्रदर्शन से जैमिनी क्रिकेट क्लब ने लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट कोचिंग सेंटर को 98 रनों से पराजित कर 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का पहला मुकाबला जीत लिया।

जैमिनी क्रिकेट क्लब के कप्तान सिद्धार्थ सिंह बेनीवाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 40 ओवर में 7 विकेट पर 333 रन बनाए। इसके जवाब में लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट कोचिंग सेंटर की टीम 33.2 ओवर में 235 रन पर आल आउट हो गई।

जैमिनी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों विशांत भाटी 141(88), प्रताप बसिस्टा 83(65), रोशन नागर 37(34), तिशांत डाबला 30(13) ने बेहतरीन योगदान दिया।
जबकि लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट कोचिंग सेंटर की तरफ से अग्रिम शर्मा (2/42), युगल सैनी (1/47) ने मुख्यतः अपनी टीम के लिए गेंदबाजी से सहयोग दिया।
लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट कोचिंग सेंटर के बल्लेबाजों ने 334 रनों का पीछा करते हुए अभीराज गगन सिंह 96(72), ध्रुव सिंह 79(63) की बल्लेबाजी के सहयोग के बावजूद 33.2 ओवर में 235 रन पर आल आउट हो गई।

स्कोर:

जेमिनी क्रिकेट क्लब:-
333/6, 40 ओवर में
————————–
विशांत भाटी 141(88)
प्रताप बासिस्ता 83(65)
रोहन नगर 37(34)
तिशांत डाबला 30(13)

अग्रिम शर्मा 2/42, युगल सैनी1/47।

लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट कोचिंग सेंटर 
235/10, 33.2 ओवर में
——————————-
अभिराज गगन सिंह 96(72)
धुरव सिंह 79(63)

विशांत भाटी 6/35
सुबोध भाटी 2/30

——————————-
किमती प्लेयर ऑफ द मैच
विशांत भट्टी 141 (88) और 6/25
जेमिनी क्रिकेट क्लब।
यह पुरस्कार दिया गया श्री विनोद सेठिया (अध्यक्ष, गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल सोसाइटी) एवं श्री देविंदर सिंह टिप्पू (संयुक्त सचिव, गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल सोसाइटी) द्वारा।


स्पोर्ट्स सन फाइटर ऑफ द मैच

अभिराज गगन सिंह 96(54)। लाल बहादुर कोचिंग सेंटर।
यह पुरस्कार दिया गया श्री विनोद सेठिया (अध्यक्ष-गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल सोसाइटी, दिल्ली)
युधिष्ठिर सिंह, सहायक टूर्नामेंट सचिव, गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल सोसाइटी)।

Leave a Reply

Your email address will not be published.