सुभानिया क्लब ने जीता दूसरे राधेश्याम शर्मा इनविटेशनल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब -

सुभानिया क्लब ने जीता दूसरे राधेश्याम शर्मा इनविटेशनल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

Share us on
117 Views

राकेश थपलियाल

नई दिल्ली। ‘मैन ऑफ द मैच’ दीप गहलौत (53 रन 4/31) के हरफनमौला खेल, विवरांत (80,45 गेंद 10 चौके 4 छक्के),  जसवीर सहरावत (74),  प्रणव राजवंशी (65), ललित यादव 2/35 की बदौलत सुभानिया क्लब ने  दूसरे राधेश्याम शर्मा इनविटेशनल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

करनेल सिंह रेलवे स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में सुभानिया क्रिकेट क्लब ने एनके खन्ना बाल भवन क्लब को 88 रनो से मात देकर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मैच शुरू होने से पहले बीसीसीआई के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष  डॉ सीके खन्ना, श्रीमती शशि खन्ना व समस्त सुभानिया क्लब परिवार के सदस्यों ने डॉ सीके खन्ना को केक काट कर उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी। खन्ना जी ने कॉमेंटेटर रवि चतुर्वेदी को गेस्ट ऑफ ऑनर की ट्रॉफी प्रदान की ।

चीफ गेस्ट श्री डॉ विकास सिंह, वरिष्ठ वकील प्रेसिडेंट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया बार एसोसिएशन, श्री अशोक शर्मा, सेक्रेटरी डीडीसीए व  डॉ अहमद तमीम, श्री नरेन्द्र शर्मा चीकू ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

दीप गहलौत को बेस्ट बैट्समेन ,मेन ऑफ द टूर्नामेंट 11000/11000/ रुपए का पुरस्कार प्राप्त हुआ। वही प्रिंस राणा को बेस्ट बॉलर का उपहार के रूप में ₹11000/और ट्रॉफी प्राप्त हुई।अग्रिम शर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

विजेता सुभानिया को ₹101000/उप विजेता एन के खन्ना बाल भवन को 51000/ प्राप्त हुए।

इस अवसर पर डॉ विकास ने डॉक्टर गिरीश एम.पी , सुभानिया परिवार के सदस्य अरविंद कपूर कोच यू पी रणजी ट्रॉफी टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। देर रात हुई तेज बारिश की वजह से मैच को 35 ओवर का कर दिया गया था।

स्कोर:

सुभानिया क्लब 305/9, 35 ओवर (विवराँत 80, जसवीर सहरावत 74, प्रणव राजवंशी 65, दीप गहलौत 53, अग्रिम शर्मा 4/4, लविश चंदेल 2/71) ।

एनके खन्ना बाल भवन क्लब 217/10, 30 ओवर (आरुष मल्होत्रा 56, ध्रुव सिंह 42, दीप गहलौत 4/31, ललित यादव 2/35)।

Leave a Reply

Your email address will not be published.