खेलो इंडिया में हिमाचल का खाता खोलना चाहती हैं अब तक 6 विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली अस्मिता एथलीट निधि डोगरा -
PGDAV College Wins Prestigious MOC approves foreign training for Olympic medallists Neeraj Chopra, Manu Bhaker as preparation for CWG, Asian Games. ‘Vice Chancellor Trophy’ for Outstanding Performance in Sports. Deepak Punia Advances to 92kg Finals; Rohit Progresses in 125kg Category at WFI Senior Open Ranking Tournament 2026. 51वां अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने एसबी यूथ क्रिकेट क्लब को 153 रनों से हराया। Neeru and Vivaan win trap mixed team bronze in ISSF World Cup Shotgun Almaty 2026. काव्या, द्विप गहलोत की शानदार पारियों और आशीष मीना की उम्दा गेंदबाजी से एस्सेक्स फार्म क्रिकेट क्लब जीता। Armed Forces Lead from the Front at 73rd Edition of Fit India Sundays on Cycle in New Delhi. AKL Launches New Era of Indian Kabaddi; Sony Sports Network Named Official Broadcast Partner. Shooting: Neeru makes women’s trap final, finishes seventh. Anish Bhanwala wins 25m Rapid Fire Pistol gold at 24th Kumar Surendra Singh Memorial Shooting Championship. ‘No Home Advantage’ For Delhi Capitals; Finn Allen’s Unbeaten Century Boosts KKR’s Playoff Chance. National Sports Federation Conclave marks a coordinated step towards India’s preparation for upcoming Asian, Commonwealth and Olympic Games: Dr. Mansukh Mandaviya. Grassroots Sports Can Shape Young Leaders and Transform Communities: Dr. Mansukh Mandaviya A Special Screening of ‘Bicharpur – Junoon Football Ka’ attended by football lovers at Rang Bhawan Auditorium of Akashvani in New Delhi. The 25-minute documentary “Bicharpur – Junoon Football Ka,” produced in-house by the DD Sports team, chronicles how a sport became the heartbeat of an entire community. India Set to Host Inaugural World Yogasana Championship 2026 in June at Ahmedabad. BCCI announces venues and fixtures for Team India (Senior Women), India A and India U19 bilateral series. 51वां अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026: कृतज्ञ, शिवांक, स्वास्तिक और दिव्यांश डाॅज स्पोर्टस की जीत में चमके। IGU to send three-member team for 2026 Queen Sirikit Cup. Sports Ministry-backed national camp fuelling Asian Games 2026 prep for Indian Badminton Teams.

खेलो इंडिया में हिमाचल का खाता खोलना चाहती हैं अब तक 6 विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली अस्मिता एथलीट निधि डोगरा

Share us on
2,000 Views

खेल टुडे ब्यूरो 

गया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत बिहार के गया में हो रहे योगासन स्पर्धाओं में हिमाचल प्रदेश की निधि डोगरा अपना हुनर दिखाने के लिए तैयार हैं। वह हिमाचल की एकमात्र और पहली योगासन खिलाड़ी हैं, जो खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। पिछले दो साल से खेलो इंडिया अस्मिता लीग में खेल रही निधि इसी के अनुभव के आधार पर अब तक छह विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हैं और अब खेलो इंडिया में पदकों की झड़ी लगाना चाहती हैं।

कर्म योगशाला योगासन स्पोर्ट्स कोचिंग सेंटर (हमीरपुर) में प्रैक्टिस करने वाली निधि अपने राज्य की पहली योगासन खिलाड़ी हैं, जिसने स्कूली योगासन प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किए हैं। उनके पिता एक सरकारी स्कूल में योगासन के टीचर हैं और उनसे ही वह योगासन सीखी हैं।

निधि ने योगासन को चुनने के बारे में साई मीडिया से कहा, ” मेरे पिता एक सरकारी स्कूल में योगासन के कोच हैं। उनके बच्चों को सिखाते हुए देखकर मेरी भी इसमें रुचि बढ़ने लगी। मैं अपने पिता से ही इसकी कोचिंग लेती हूं और अब तक की सफलता का श्रेय भी उन्हीं को ही जाता है। मैंने इस साल जनवरी में एसजीएफआई में आर्टिस्टिक इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया था और उसी के आधार पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए मेरा चयन हुआ।”

आपको बता दें कि खेलो इंडिया अस्मिता लीग खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और देश भर में विभिन्न आयु वर्गों की महिला एथलीटों को प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्रदान करने के लिए, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के सहयोग से, कई आयु समूहों के लिए खेलो इंडिया अस्मिता महिला लीग/टूर्नामेंट आयोजित किया जाता है। महिलाओं के लिए खेल मिशन के अपने हिस्से के रूप में, तकनीकी संचालन और अन्य आकस्मिक खर्चों के लिए साई, खेलो इंडिया (केआई) द्वारा आंशिक या पूर्ण रूप से वित्तपोषण प्रदान किया जाता है।

 

केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा शुरू की गई इस अस्मिता योगासन लीग का उद्देश्य योगासन खेल में महिलाओं को सशक्त बनाना है, ताकि उनका परिवार स्वस्थ और तंदुरुस्त रह सके। 2021 में शुरू की गई अस्मिता लीग का उद्देश्य न केवल खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है, बल्कि लीग का उपयोग भारत के कोने-कोने में नई प्रतिभाओं की पहचान के लिए एक मंच के रूप में करना है। पिछले साल कुल 163 अस्मिता महिला लीग आयोजित की गईं थी, जिनमें 12 खेल स्पर्धाओं में 17,000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

निधि ने अस्मिता लीग में खेलने से मिलने वाले अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा, ”अस्मिता लीग में खेलने से मुझे काफी अनुभव मिला है। मैं पिछले दो साल से खेलो इंडिया अस्मिता लीग भाग ले रही हूं। अपने पिछले अस्मिता लीग में बेहतर स्वास्थ्य ना होने के कारण पदक जीतने से चूक गई थी। लेकिन पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग ले रही हूं। खेलो इंडिया के स्कीम में शामिल होने से राज्य सरकार की तरफ से हमें एक कोच, टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए आने-जाने का पूरा खर्च सरकार देती है। ”

अब 16 साल की हो चुकीं निधि 2020 में इंटरनेशनल योगा ओलिंपिक गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा 2021 में आर्टिस्टिक योगा सिंगल में वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुकी हैं। साथ ही वह राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में तीन कांस्य पदक जीतने के अलावा हिमाचल प्रदेश की बेस्ट योगा प्लेयर भी रह चुकी हैं.

अस्मिता खेलो इंडिया में अपनी योगासन का हुनर दिखा चुकीं निधि के नाम छह रिकॉर्ड दर्ज है। उनके नाम प्रणव आसन (47.25 मिनट), एक पाद विपरीत कटी उठिष्ट आसन (50 मिनट), हैंड स्टैंड में 1.36 मिनट आसन, अधिक से अधिक योगासनों का प्रदर्शन (118 आसन 03.24 मिनट), चक्रासन में 27 मिनट रुकना और स्कार्पियन पोजीशन में पैरों के साथ 47 सेकंड में तीन तीर टारगेट पर शूट करना शामिल है।

निधि ने अपनी इन उपलब्धियों पर कहा, ” ये मेरे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और मैं इसे एक अवसर के रूप में देखती हूं। ये उपलब्धि मुझे आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती हैं। साथ ही साथ ये मुझे और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करती हैं।”

16 साल की निधि डोगरा जिला हमीरपुर के चौरी खियाद की रहने वाली हैं तथा सुपर मैग्नेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में बारहवीं कक्षा की छात्रा हैं।

अपने अगले लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर निधि ने कहा, ” यहां आने से पहले भी मैं घर पर चार से पांच घंटे तक प्रैक्टिस कर रही थी। मेरा लक्ष्य खेलो इंडिया में अपने राज्य के लिए पदक जीतना है। मेरे राज्य से अभी तक किसी ने भी योगासन में पदक नहीं जीता है और ना ही इस खेल में राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। लेकिन ये मेरी किस्मत है कि मैं इसमें यहां तक आई हूं और अब पदक जीतना ही मेरा सपना है।”

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के बारे में –

खेलो इंडिया यूथ गेम्स, खेलो इंडिया कार्यक्रम का हिस्सा हैं, जिसे 14 अक्टूबर, 2017 को लॉन्च किया गया था। खेलो इंडिया का उद्देश्य खेलों में व्यापक भागीदारी और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के दोहरे उद्देश्य को प्राप्त करना है। इस कार्यक्रम ने भारत की खेल सफलता में बहुत योगदान दिया है, जिसमें कई खेलो इंडिया एथलीट ओलंपिक और एशियाई खेलों सहित वैश्विक आयोजनों में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। बिहार 4-15 मई तक राज्य के पांच अलग-अलग शहरों और दिल्ली में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सातवें संस्करण की मेजबानी कर रहा है। KIYG 2025 में 27 खेल शामिल होंगे और पहली बार ईस्पोर्ट्स को एक प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.