स्वर्ण पदक जीतकर चमके महाराष्ट्र के शूटर वेदांत, बिहार की मेज़बानी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शानदार आयोजन -

स्वर्ण पदक जीतकर चमके महाराष्ट्र के शूटर वेदांत, बिहार की मेज़बानी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शानदार आयोजन

Share us on
1,525 Views

 

मैं 2022 से खेलो इंडिया से जुड़ा हूं और सरकार की आर्थिक सहायता से चीजें काफी आसान हो गई हैं। मैंने पहले भी इन खेलों में भाग लिया है, लेकिन इस बार बिहार सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाएं सराहनीय हैं- वेदांत नितिन, महाराष्ट्र के शूटर

राकेश थपलियाल

नई दिल्ली। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की शूटिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन, महाराष्ट्र के वेदांत नितिन ने 50 मीटर थ्री पोजीशंस राइफल (पुरुष युवा वर्ग) में 452.5 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। उनके बाद हरियाणा के रोहित कन्यन ने 451.9 अंकों के साथ रजत और पंजाब के अमितोज सिंह ने 440.1 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

बुधवार को देखा गया कि इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में  साइक्लिंग प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने में बिहार सरकार के अधिकारी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यहां आयोजन से जुड़ी ज्यादातर व्यवस्था को बिहार सरकार के जनसंपर्क विभाग और अन्य कर्मठ अधिकारियों ने संभाला हुआ है।

———————

जीत के बाद वेदांत ने कहा, “पिछली खेलो इंडिया प्रतियोगिता में मैं एक बार पांचवें स्थान पर था, इसलिए इस बार थोड़ा नर्वस था। लेकिन अब जब मैंने गोल्ड जीता है, तो यह बहुत खास है। मैं 2022 से खेलो इंडिया से जुड़ा हूं और सरकार की आर्थिक सहायता से चीजें काफी आसान हो गई हैं। मैंने पहले भी इन खेलों में भाग लिया है, लेकिन इस बार बिहार सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाएं सराहनीय हैं।”

रोहित कन्यन ने कहा, “अगर मैंने आखिरी शॉट सही से लिया होता, तो मैं गोल्ड जीत सकता था। अब मैं आने वाली प्रतियोगिताओं में गोल्ड के लिए तैयारी कर रहा हूं।”

अमितोज सिंह ने कहा, “यह मेरी पहली खेलो इंडिया प्रतियोगिता थी और भगवान की कृपा से मैंने कांस्य पदक जीता।”

दिल्ली में 4 से 15 मई तक करणी सिंह शूटिंग रेंज और इंदिरा गांधी स्टेडियम में शूटिंग, साइक्लिंग और जिमनास्टिक की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

बुधवार को देखा गया कि इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में  साइक्लिंग प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने में बिहार सरकार के अधिकारी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आयोजन से जुड़ी ज्यादातर व्यवस्था को बिहार सरकार के जनसंपर्क विभाग और अन्य कर्मठ अधिकारियों ने संभाला हुआ है।

खिलाडियों, प्रशिक्षकों और खेल अधिकारियों, मीडिया व अन्य मेहमानों के लिए उच्च स्तर के भोजन व जलपान की व्यवस्था की गई है। टॉयलेट और अन्य जगहों पर साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके लिए दिल्ली स्थित बिहार भवन के कर्मचारियों की भी सेवाएं ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.